एक्सप्लोरर

World Cup 2019: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे प्रेक्टिस मैच में आत्मविश्वास हासिल करने मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

पहले प्रेक्टिस मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों मात खाने के बाद भारतीय टीम अपने दूसरे मैच में मंगलवार को सोफिया गार्डन्स मैदान पर बांग्लादेश से भिड़ेगी.

पहले प्रेक्टिस मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों मात खाने के बाद भारतीय टीम अपने दूसरे मैच में मंगलवार को सोफिया गार्डन्स मैदान पर बांग्लादेश से भिड़ेगी. इस मैच को जीत हासिल कर भारत आईसीसी विश्व कप में सकारात्मक सोच और मनोदशा के साथ जाना चाहेगी.

न्यूजीलैंड के हाथों में मिली हार ने भारत को अपने अंदर झांकने को मजबूर कर दिया है और बताया है कि स्विंग के सामने उसे सचेत रहना होगा. ट्रेंट बाउल्ट के सामने भारत की ऊपरी क्रम ढह गया था और फिर वही हुआ था जो अमूमन भारत के शीर्ष-3 बल्लेबाजों या मुख्यत: कप्तान विराट कोहली के आउट होने के बाद होता है-लगातार विकेट गिरना.

रवींद्र जडेजा ने किसी तरह अर्द्धशतक जमा अपनी टीम को 100 के पार पहुंचा दिया था नहीं तो यह आंकड़ा भी मुश्किल लग रहा था.

दूसरे प्रेक्टिस मैच में बांग्लादेश है जिसका तेज गेंदबाजी आक्रमण कीवी टीम की तरह स्विंग कराने वाला नहीं है लेकिन फिर भी यह टीम कुछ भी कर सकती है. भारत एक हार से आहत है और दूसरी हार उसे मुख्य टूर्नामेंट से पहले मनोबल तोड़ने वाली साबित हो सकती है.

टीम की बल्लेबाजी को इस मैच में बेहतर करने और आत्मविश्वास हासिल करने की जरूरत है. कोहली के अलावा बाकी बल्लेबाजों को अपने खेल में स्थितियों के हिसाब से जरूरी बदलाव करने होंगे जिससे वो भली भांती वाकिफ होंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की गेंदबाजी अच्छी रही थी. वैसे भी इस भारतीय टीम की खासियत और मजबूत पक्ष गेंदबाजी ही है.

वहीं बांग्लादेश को अभी तक प्रेक्टिस मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. उसका पहला मैच पाकिस्तान के साथ था जो बारिश के कारण धुल गया था. इस लिहाज से यह बांग्लादेश का पहला प्रेक्टिस मैच होगा.

सभी जानते हैं कि यह टीम कुछ भी कर सकती है और किसी भी टीम को हरा सकती है. टीम के पास वो दमखम है.

बल्लेबाजी में टीम के पास तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, सब्बीर रहमान, मोहम्मद मिथुन हैं. तो वहीं ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन और कप्तान मशरफे मुर्तजा भी बल्ले से अच्छा करते आए हैं.

तेज गेंदबाजी में टीम के पास मुस्ताफिजुर रहमान जैसा नाम है जो बेहद प्रतिभाशाली है. उनका साथ देने के लिए अबु जायेद तथा कप्तान हैं.

स्पिन में मेहेदी हसन और शाकिब के जिम्मे कमान होगी.

टीमें:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा.

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, सब्बीर रहमान, मोहम्मद मिथुन, रुबेल हुसैन, मस्ताफिजुर रहमान, अबु जायेद, माहमदुल्लाह, मोहम्मद सैफउद्दीन, मेहेदी हसन, मोसादेक हुसैन, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget