एक्सप्लोरर

Women's T20 WC 2023: आईसीसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का दबदबा कायम, लगातार 7वीं बार बनाई फाइनल में जगह

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने भारत को टी20 वर्ल्ड 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में मात देने के साथ लगातार 7वीं बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है.

Women's T20 WC 2023: आईसीसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का दबदबा लगातार देखने को मिलता है. साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने भारत को 5 रनों से मात देने के साथ लगातार 7वीं बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की है. गतविजेता ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया को ही मात देकर कप को अपने नाम किया था.

साल 2009 में जब पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था तो उसमें टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाने के साथ कप को पहली बार अपने नाम किया था.

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2012 और 2014 में भी फाइनल तक का सफर तय करने के साथ ट्रॉफी हासिल की थी. साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने फाइनल में तो जगह बनाई थी लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज महिला टीम से 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. साल 2018 और 2020 के टी20 वर्ल्ड कप में एकबार फिर से ऑस्ट्रेलिया का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और उन्होंने कप को अपने नाम किया.

इस टी20 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में दिखा एश्ले गार्डनर का ऑलराउंड प्रदर्शन

भारत के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बात की जाए को उसमें कप्तान मेग लेनिंग ने जहां 49 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं बेथ मूनी के बल्ले से 54 रनों की शानदार पारी देखने को मिली, लेकिन एश्ले गार्डनर ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. एश्ले ने बल्ले से जहां सिर्फ 18 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली वहीं गेंद से भी उन्होंने 2 अहम विकेट को अपने नाम किया.

अब ऑस्ट्रेलियाई टीम की फाइनल में किस टीम से भिड़ंत होगी इसका फैसला साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के बाद पता चलेगा. इस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा.

यह भी पढ़े...

INDW vs AUSW: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार का जिम्मेदार कौन? कैसे जीती हुई बाज़ी हारी भारतीय टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: 6 चौके और 6 छक्के, अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, वैभव सूर्यवंशी भी खूब धो रहे
LIVE: 6 चौके और 6 छक्के, अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, वैभव सूर्यवंशी भी खूब धो रहे
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
IND vs NZ 3rd T20: तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य
तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget