एक्सप्लोरर

Womens T20 Challeneg: 12 रनों से जीता सुपरनोवाज, फाइनल में वेलोसिटी से होगी टक्कर

वेलोसिटी की टीम गुरुवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 चैलेंज मैच में सुपरनोवाज के हाथों 12 रनों से हार के बावजूद टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में सफल रही.

वेलोसिटी की टीम गुरुवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 चैलेंज मैच में सुपरनोवाज के हाथों 12 रनों से हार के बावजूद टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में सफल रही.

फाइनल में वेलोसिटी का सामना सुपरनोवाज की टीम के साथ ही शनिवार को होगा.

सुपरनोवाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 77) की अर्धशतक की मदद से तीन विकेट पर 142 रनों का स्कोर बनाया और फिर वेलोसिटी को निर्धारित ओवरों में तीन विकेट पर 130 रनों पर रोक दिया.

सुपरनोवाज के दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक रहा और वह तीन टीमों की अंकतालिका में शीर्ष पर रहा. वहीं, वेलोसिटी के भी दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक लेकर दूसरे नंबर पर रही.

ट्रेल्बलेजर्स की टीम भी दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर रही. लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते शीर्ष दो टीमें ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाई.

सुपरनोवाज से मिले 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेलोसिटी की शुरुआत खराब रही और टीम ने 21 रन के अंदर ही हायले मैथ्यूज (11) और शेफाली वर्मा (2) का विकेट खो दिया.

इसके बाद डेनियल व्याट (43) और वेदा कृष्णामूर्ति (नाबाद 30) ने तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला. व्याट ने 33 गेंदों की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए.

वेलोसिटी को मैच जीतने के लिए अंतिम 24 गेंदों पर 43 रन बनाने थे लेकिन टीम तीन विकेट पर 130 रनों के स्कोर तक ही पहुंच सकी.

कप्तान मिताली राज ने 42 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली. कृष्णामूर्ति ने 29 गेंदों पर तीन चौके लगाए.

सुपरनोवाज की ओर से राधाव यादव, अनूजा पाटिल और पूनम यादव को एक-एक विकेट मिला.

इससे पहले, सुपरनोवाज ने जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 77) की अर्धशतक की मदद से तीन विकेट पर 142 रनों का स्कोर बनाया और उसके गेंदबाजों ने इस स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सुपरनोवाज के लिए प्रिया पूनिया (16) और चमारी अटापट्टु (31) ने पहले विकेट के लिए 4.4 ओवरों में 29 रन जोड़े. पूनिया ने 16 गेंदो पर दो चौके और अटापट्टु ने 38 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए.

पूनिया को शिखा पांडे ने जबकि अटापट्टु को एमिला केर ने आउट किया.

अटापट्टु ने रोड्रिग्स के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की. रोड्रिग्स ने 31 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा किया.

रोड्रिग्स ने 48 गेंदों की नाबाद पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया. उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

अटापट्टु के आउट होने के बाद रोड्रिग्स ने सोफी डिवाइन के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर सुपरनोवाज को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया.

डिवाइन ने 14 गेंदों पर नौ जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पांच गेंदों पर नाबाद एक रन का योगदान दिया.

वेलोसिटी की ओर से एमिला केर ने दो और शिखा पांडे ने एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget