एक्सप्लोरर

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में 120 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव 

WPL 2025 Auction Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए ऑक्शन बेंगलुरु में होगा. तो आइए जानते हैं कि इस ऑक्शन को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकेंगे.

WPL 2025 Auction Live Streaming And Telecast: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2025) के तीसरे सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. टूर्नामेंट के तीसरे सीजन से पहले ऑक्शन होना है, जिसमें कुल 120 खिलाड़ियों की बोली लगेगी. ऑक्शन 15 दिसंबर, रविवार को बेंगलुरु में होना है. ऑक्शन में मौजूद खिलाड़ियों में 91 भारतीय और 29 विदेशी महिला खिलाड़ी होंगी, जिन पर पांच फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी. तो आइए जानते हैं कि महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे.

कहां होगा ऑक्शन?

महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए ऑक्शन बेंगलुरु में होगा है, जहां पांच टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी.  

कब होगा महिला प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन?

महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए ऑक्शन 15 दिसंबर, रविवार को होगा, जिसमें कुल 120 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. हालांकि पांचों टीमों के पास सिर्फ 19 स्लॉट ही मौजूद हैं, जिसमें 5 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट्स भी शामिल हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि किन खिलाड़ियों की किस्मत चमकती है. नीलामी की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से होगी. 

टीवी पर कहां देखें लाइव?

महिला प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 चैनल के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. 

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

महिला प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन को जियोसिनेमा के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

किस टीम के पास कितना पर्स बाकी

दिल्ली कैपिटल्स- 2.5 करोड़
गुजरात जायंट्स- 4.4 करोड़
मुंबई इंडियंस- 2.65 करोड़
यूपी वॉरियर्स- 3.9 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 3.25 करोड़. 

ऑक्शन में सबसे यंग और उम्रदराज खिलाड़ी

महिला प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी इरा जाधव और अंशु नागर होंगी, जिनकी उम्र 14-14 साल है. वहीं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी लारा हैरिस और हीटरन हैं, जिनकी उम्र 34-34 साल है. 

120 खिलाड़ियों में कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी 

120 खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा 82 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. इसके बाद सबसे ज्यादा 22 कैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. बाकी 9 कैप्ड भारतीय और 8 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को 'किडनैप' करना चाहते शोएब अख्तर, खुद किया था अपने क्रश का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget