एक्सप्लोरर

बल्लेबाजों की मौज या तेज गेंदबाज होंगे हावी, जानें WTC फाइनल में कैसी रहेगी लॉर्ड्स की पिच?

ICC World Test Championship Final 2025: 11 जून से इंग्लैंड के लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल खेला जाएगा. यहां जानें लॉर्ड्स की पिच रिपोर्ट.

ICC World Test Championship Final 2025, South Africa vs Australia Pitch Report: बुधवार 11 जून से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी जंग होगी. यहां जानें फाइनल मुकाबले में लॉर्ड्स की पिच का मिजाज कैसा रहेगा? 

कैसी होगी लॉर्ड्स की पिच?

फाइनल मुकाबले के लिए ग्रीन टॉप तैयार किया जा रहा है. वैसे भी इंग्लैंड में पिच तेज गेंदबाजों के लिए मुफीद रहती हैं. एक बार फिर यहां तेज गेंदबाज कहर ढा सकते हैं. यहां की पिच पर गेंद सीम और स्विंग दोनों होगी. हालांकि, अगर बल्लेबाज सेट हो जाए तो फिर यहां रन बनाना भी इतना मुश्किल नहीं रहता है. अगर पहले खेलने वाली टीम ने 300 प्लस का आंकड़ा छू लिया तो फिर उसे हराना मुश्किल होगा.

फाइनल मुकाबले में कौन मारेगा बाजी?

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में से कौन सी टीम इस खिताब को अपने नाम करेगी, ये कहना मुश्किल है. दोनों ही टीमें बहुत अच्छी हैं. दोनों ही टीमों में एक से एक दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं. इन दो टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, ये तो तय है. हालांकि अगर आंकड़ों की बात करें तो ओवरऑल रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा ज्यादा भारी है. दोनों टीमें टेस्ट में 101 बार आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 54 मुकाबले जीते हैं. वहीं साउथ अफ्रीका को 26 मैचों में जीत हासिल हुई है. जबकि 21 मैच ड्रॉ रहे हैं. बात करें पिछले 10 मुकाबलों की तो ये साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी है. पिछले 10 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने 5, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने चार मैच जीते हैं. जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है. 

WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन ल्योन, जोश हेजलवुड

WTC फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन- रियान रिकल्टन, एडन मार्करम, टेंबा बावुमा (कप्तान), वियान मुल्डर, ट्रस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

55 चौके, 8 छक्के... ठोके 306 रन, वैभव सूर्यवंशी के बाद एक और बिहारी क्रिकेटर का धमाका
55 चौके, 8 छक्के... ठोके 306 रन, वैभव सूर्यवंशी के बाद एक और बिहारी क्रिकेटर का धमाका
नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स की वापसी, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच उतरेंगे मैदान पर
नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स की वापसी, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच उतरेंगे मैदान पर
AFG के खिलाफ जीत के बाद शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच हुई बहस, सामने आया वीडियो
AFG के खिलाफ जीत के बाद शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच हुई बहस, सामने आया वीडियो
IPL 2026 में सबसे 'महंगा' बल्ला इस्तेमाल करने वाले 5 खिलाड़ी, विराट कोहली टॉप पर; जानें कीमत
IPL 2026 में सबसे 'महंगा' बल्ला इस्तेमाल करने वाले 5 खिलाड़ी, विराट कोहली टॉप पर; जानें कीमत

वीडियोज

Maharashtra Politics | Shiv Sena UBT Split: Congress के नाम पर Uddhav Thackeray से 'विद्रोह'
Iran US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Janhit: महायुद्ध का चैंपियन कैसे बना ईरान? | Hormuz
Shiv Sena Split: उद्धव की 'सेना' के बागी सैनिक! | Maharashtra Shiv Sena UBT Crisis | Uddhav | Shinde
Maharashtra Politics |Shiv Sena UBT Split: Uddhav Thackeray के 6 सांसद बागी, कैसे बचेगी पार्टी?
Shiv Sena UBT Crisis | Uddhav Thackeray | Mahadangal: ऑल इंडिया टूट..वि्पक्षी दलों को नॉनस्टॉप चोट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव की सपा में टूट की अटकलों पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'हवा ऐसी बनी हुई है कि सब...'
अखिलेश यादव की सपा में टूट की अटकलों पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'हवा ऐसी बनी हुई है कि सब...'
इधर यूएस-ईरान की हुई डील, उधर भारत को मिलने जा रही कल बड़ी खुशखबरी! दूर होगी रसोई गैस की किल्लत
इधर यूएस-ईरान की हुई डील, उधर भारत को मिलने जा रही कल बड़ी खुशखबरी! दूर होगी रसोई गैस की किल्लत
पाक कप्तान का बड़ा U-Turn, 39 साल की उम्र में की वापसी; क्रिकेट जगत में मची खलबली
पाक कप्तान का बड़ा U-Turn, 39 साल की उम्र में की वापसी; क्रिकेट जगत में मची खलबली
Free Movies On OTT: 'देऊळ बंद' से रोमांस-हॉरर तक, Zee5 की इन 5 धांसू फिल्मों के हो जाएंगे फैन, एक ने कमाया 470% प्रॉफिट
ओटीटी रिलीज: 'देऊळ बंद' से रोमांस-हॉरर तक, Zee5 की इन 5 धांसू फिल्मों के हो जाएंगे फैन, सब हैं फ्री
Explained: बादल, आंधी, तूफान... लेकिन बारिश क्यों नहीं? जून में 42% कम गिरा पानी, कितने गंभीर होंगे नतीजे?
Explained: बादल, आंधी, तूफान... लेकिन बारिश क्यों नहीं? 42% कम बरसात, कितने गंभीर होंगे नतीजे?
बीजेपी के साथ कर्नाटक में डीके शिवकुमार ने किया बड़ा खेल! क्रॉस वोटिंग करवा जीत ली 5 सीटें
बीजेपी के साथ कर्नाटक में डीके शिवकुमार ने किया बड़ा खेल! क्रॉस वोटिंग करवा जीत ली 5 सीटें
‘PM मोदी समिट का फायदा उठाने में रहे नाकाम’, जी-7 शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस ने दिया बड़ा बयान
‘PM मोदी समिट का फायदा उठाने में रहे नाकाम’, जी-7 शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस ने दिया बड़ा बयान
PoK Protest: PoJK में बगावत तेज! 10वें दिन सड़कों पर उतरे 70 हजार प्रदर्शनकारी, पाक सेना के खिलाफ लगे जोरदार नारे
PoJK में बगावत तेज! 10वें दिन सड़कों पर उतरे 70 हजार प्रदर्शनकारी, पाक सेना के खिलाफ लगे नारे
Embed widget