एक्सप्लोरर

WI Vs AUS: वेस्टइंडीज को पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी हार, स्टार्क ने पांच विकेट झटके

WI Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में वेस्टइंडीज को करारी हार मिली है. स्टार्क और हेजलवुज की गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी बुरी तरह से नाकाम साबित हुए.

WI Vs AUS: वेस्टइंडीज दौरे पर आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई टीम की किस्मत बदलते हुए दिख रही है. तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 133 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया की जीत में तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का अहम योगदान रहा जिन्होंने 48 रन देकर पांच विकेट लिए. हेजलवुड भी 11 रन देकर तीन विकेट लेने में कामयाब हुए. 

बारिश से प्रभावित मैच में 49 ओवर में 257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने आठवें ओवर में 27 रन तक ही छह विकेट गंवा दिए थे. लेकिन कप्तान कीरोन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के लिए मोर्चा संभालने की कोशिश की. पोलार्ड ने 56 रन की पारी खेली पर वह टीम की हार को नहीं टाल पाए. वेस्टइंडीज की पूरी टीम 123 रन पर ही सिमट गई.

इससे पहले आस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान एलेक्स कैरी ने 67 रन की पारी खेली. एश्टन टर्नर ने 49 रन बनाए और उन्होंने कैरी के साथ पांचवें विकेट के लिए 104 रन जोड़े जिससे टीम 49 ओवर में नौ विकेट पर 252 रन बनाने में सफल रही. घुटने की चोट के कारण आरोन फिंच के बाहर होने के कारण कैरी पहली बार कप्तानी कर रहे थे.

वेस्टइंडीज की बेहद खराब बल्लेबाजी

लेग स्पिनर हेडन वाल्श ने करियर में पहली बार पांच विकेट चटकाए. उन्होंने 39 रन देकर पांच विकेट हासिल किए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरे वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही. एविन लुईस ने पारी की पहली ही गेंद पर स्टार्क को वापस कैच थमाया. स्टार्क ने अपने अगले ओवर में जेसन मोहम्मद (02) को बोल्ड किया.

हेजलवुड ने शिमरोन हेटमायर (11) का अपनी ही गेंद पर कैच लपका जबकि स्टार्क ने निकोलस पूरन को जीरो पर ही पवेलियन वापस भेज दिया. हेजलवुड ने छठे ओवर में डेरेन ब्रावो (02) को एलबीडब्लू करके वेस्टइंडीज का स्कोर पांच विकेट पर 23 रन किया. इस तेज गेंदबाज ने इसके बाद जेसन होल्डर (00) को भी पवेलियन भेजा. 

पोलार्ड और जोसेफ ने विकेटों पर पतन पर विराम लगाया लेकिन टीम को बड़ी हार से नहीं बचा पाए. 

आईपीएल के बचाव में उतरे जय शाह, घरेलू क्रिकेट के साथ तुलना इसलिए है गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget