एक्सप्लोरर

भारत के पूर्व गेंदबाज जहीर खान ने क्यों कहा कि जसप्रीत बुमराह को बार-बार गुस्सा होना चाहिए? जानें दिलचस्प किस्सा

दूसरे टेस्ट मैच में जब बुमराह बल्लेबाजी कर रहे थे, तब इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने उनके साथ कहासुनी की, जिसका जवाब जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 34 रन बनाकर दिया. 

IND vs ENG: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. खासतौर से मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने गेंद और बल्ले दोनों से जीत में अहम योगदान दिया. बुमराह ने इस मैच में 3 विकेट झटके और नाबाद 34 रनों का योगदान दिया. बुमराह और शमी दोनों ने मिलकर टीम के लिए सबसे ज्यादा 89 रनों की साझेदारी की.

इंग्लैंड के खिलाड़ियों से हुई थी बहस
जब बुमराह बल्लेबाजी कर रहे थे उस वक्त इंग्लैंड के गेंदबाज उन्हें लगातार बाउंसर फेंक रहे थे. इसके अलावा मैच के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन बुमराह से भिड़ गए. हालांकि अंपायर ने सभी खिलाड़ियों को अलग अलग कर दिया. इससे गुस्साए बुमराह ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के हाथों से मैच छीन लिया. उन्होंने ना सिर्फ बल्ले बल्कि गेंद से भी शानदार प्रदर्शन कर 3 विकेट चटकाए. 

बुमराह को लेकर यह बोले जहीर खान 
भारत के पूर्व स्टार गेंदबाज जहीर खान ने कहा कि बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अपने गुस्से का सही जगह इस्तेमाल किया. एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में जहीर ने कहा, "अगर बुमराह गुस्से में इतनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हैं, तो उन्हें बार-बार गुस्सा होना चाहिए. बुमराह मैच की पहली पारी में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में जब इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने उनकी कहासुनी हुई तो उन्होंने इससे मोटिवेट होकर शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की."

जहीर ने आगे कहा कि अब शायद इंग्लैंड के खिलाड़ी सोच रहे होंगे कि उन्हें बुमराह को गुस्सा नहीं दिलाना चाहिए था. जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के 3 विकेट चटकाकर मैच का रुख बदल दिया. इस मैच में मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट, इशांत शर्मा ने 2 विकेट और मोहम्मद शमी ने एक विकेट हासिल किया. भारतीय तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में 151 रनों की जीत हासिल की.

यह भी पढ़ेंः IPL 2021: आईपीएल को लेकर BCCI का बड़ा संकेत, क्या स्टेडियम में जाकर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे दर्शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget