एक्सप्लोरर

सभी दोहरे शतक मेरे लिए खास हैं लेकिन एंटिगा और मुंबई में लगाए गए दोहरे शतक स्पेशल: विराट कोहली

कोहली ने भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने की रेस में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा है. इन दोनों के नाम टेस्ट में छह-छह दोहरे शतक हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के साथ यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपना दोहरा शतक पूरा किया.विराट कोहली शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को 40 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान बन गए हैं. विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का 26वां शतक लगाया. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में पहला दोहरा शतक एंटिगा के नार्थ साउंड स्टेडियम में मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था. कोहली ने उस दोहरे शतक के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में लगाए को दोहरे शतक को विशेष बताया है. कोहली ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का सातवां दोहरा शतक जमाया और इसी के साथ वह भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने की सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं. बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट ने कोहली के हवाले से लिखा है, "सभी दोहरे शतक लगाकर अच्छा लगा, लेकिन अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि एंटिगा में और मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया गया दोहरा शतक खास है क्योंकि एक घर से बाहर और घर में चुनौतीपूर्ण परिस्थतियों में लगाया था." कोहली ने भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने की रेस में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा है. इन दोनों के नाम टेस्ट में छह-छह दोहरे शतक हैं. कोहली ने कहा, "भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाकर मुझे अच्छा महसूस हो रहा है. शुरुआत में मैं बड़े स्कोर करने के लिए संघर्ष करता था, लेकिन जब मैं कप्तान बना तब आप अपने आप टीम के बारे में सोचते हो. आप अपने बारे में नहीं सोच सकते. इस प्रक्रिया में, आप जितनी सोचते हो उससे ज्यादा बल्लेबाज करने में सफल रहते हो." कोहली ने दूसरे दिन आठ घंटे तक बल्लेबाजी की. इस पर कप्तान ने कहा, "यह मुश्किल है लेकिन अगर आप टीम के बारे में सोचते हो तो आप जितनी बल्लेबाजी कर सकते हो उससे तीन-चार घंटे ज्यादा बल्लेबाजी कर जाते हो. यहां काफी उमस थी. मेरे लिए सिर्फ यही एक चुनौती थी. फिर रवींद्र जडेजा आए और उनके साथ आपको तेज भागना पड़ता है." हनुमा विहारी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनके स्थान पर जडेजा को नंबर-6 पर भेजा गया था. इस पर कोहली ने कहा, "हमारी रणनीति साफ थी कि हमें 600 रन बनाने हैं और आज शाम तक उन्हें बल्लेबाजी पर बुलाना है. जड्डू ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और इसी कारण मुझे ज्यादा जोखिम नहीं लेना पड़ा. साझेदारी ने चीजों को सही तरह से रख दिया और हम ने अंत में 15 ओवर गेंदबाजी भी की.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget