एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: ब्लंडर पे ब्लंडर! विराट को बदलाव की है सख्त जरूरत; घटिया टीम मैनेजमेंट का पड़ा है असर

T20 World Cup 2024: विराट कोहली का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक खामोश रहा है. जानिए टीम मैनेजमेंट, विराट के साथ क्या सबसे बड़ी गलती कर रहा है?

T20 World Cup 2024: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपने बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव किया है. हालांकि टीम के पास यशस्वी जायसवाल के रूप में तूफानी सलामी बल्लेबाज मौजूद है. इसके बावजूद विराट कोहली से ओपनिंग करवाई जा रही है. विराट का बल्ला अभी तक वर्ल्ड कप में नहीं चला है, ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या टीम मैनेजमेंट का विराट से ओपनिंग करवाने का फैसला सही है. ये कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी क्रम में ब्लंडर पे ब्लंडर कर रहा है.

कहां हो रही है गलती?

विराट कोहली मौजूदा विश्व कप की 2 पारियों में क्रमशः 1 रन और 4 रन बना पाए हैं. वो आयरलैंड के खिलाफ मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए थे, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनके बल्ले से मात्र 4 रन निकले. ये वही विराट हैं, जिन्होंने आईपीएल 2024 में 741 रन ठोक डाले थे. मगर भारत और यूएसए की पिचों में फिलहाल जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिला है. यूएसए की पिचों पर असामान्य उछाल और मूवमेंट है, लेकिन 'किंग कोहली' पहले भी मुश्किल परिस्थितियों में रन बनाते आए हैं. तो आखिर विराट के साथ आखिर क्या गलत है, जिससे उनका बल्ला अभी तक खामोश रहा है.

विराट कोहली ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में 119 मैचों की 111 पारियों में बल्लेबाजी की है. इनमें से केवल 11 बार वो ओपनिंग करने उतरे और 80 बार नंबर-3 पर खेले हैं. हालांकि ओपनिंग करते हुए विराट का स्ट्राइक रेट 158 से अधिक है, लेकिन तीन नंबर पर उनके बल्लेबाजी आंकड़े मनमोहक लगते हैं. नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए उन्होंने 80 पारियों में करीब 54 के लाजवाब औसत से 3,076 रन बनाए हैं. उन्होंने 17 बार चौथे क्रम पर  भी बैटिंग की है, लेकिन आंकड़े उन्हें नंबर-3 के लिए एक आदर्श बल्लेबाज साबित करते हैं.

विराट नंबर-3 पर आए तो क्या हो सकता है

विराट कोहली यदि दोबारा नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए तो संभव है कि ऋषभ पंत को ओपनिंग का मौका दिया जाए. यदि टीम मैनेजमेंट पंत को मिडिल ऑर्डर में ही रखना चाहे तो यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग में लाया जा सकता है. चूंकि प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या की जगह तय है. ऐसे में जायसवाल के आने से शिवम दुबे या फिर अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

IND VS PAK: 'ये कारनामा केवल पाकिस्तान ही...', पाक फैंस में रोष; भारत से हार शर्मनाक!

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget