एक्सप्लोरर

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए ICC ने क्यों तैयार की हैं 2 पिच?

ICC: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मैच के लिए आईसीसी ने एक नहीं, बल्कि दो पिच तैयार की हैं. आखिर ICC ने ऐसा क्यों किया है? आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण.

Why Two Pitches for WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले का दिन आ गया है. आज 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी जंग की शुरुआत होगी. ICC ने मुकाबले के लिए एक नहीं, बल्कि दो पिचें बनावाई हैं. अब ये सवाल खूब सुर्खियां बटोर रहा है कि आखिर आईसीसी ने एक मुकाबले के लिए दो पिच क्यों बनवाई हैं? बता दें कि आईसीसी ने ऐसा एहतियात के तौर पर किया है. आईसीसी ने दूसरी पिच को बैकअप के लिए रखा है. 

लंदन में चल रहे तेल विरोध (Oil Protest) को देखते हुए आईसीसी ने दो पिच बनवाने की सावधानी बरती है. दक्षिण लंदन के मैदान पर संभावित घुसपैठ को लेकर चिंताओं के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का लक्ष्य किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है. इन सबको देखते हुए आईसीसी ने खेल की परिस्थितियों में बदलाव करने के लिए नया खंड 6.4 शामिल किया है, जो टेस्ट के दौरान पिच या उससे पहले पिच को नुकसान पहुंचाने के बारे में है. 

दोनों ही टीमों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है. हालांकि, खतरे की संभावना नहीं है. मैच में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतज़ाम किए जा रहे हैं. हालांकि इन सबको लेकर कोई दूसरा प्लान है या नहीं, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों ने कुछ खुलासा नहीं किया है. इस मामले से वाकिफ एक सूत्र ने बताया कि हम फाइनल के लिए निर्णायक परिणाम सुनिश्चित करने के लिए सभी घटनाओं की तैयारी कर रहे हैं. 

क्या है पिच बदलने का नया 6.4 खंड

6.4.1- फील्ड अंपायर को लगता है कि मैच जारी रखना या असुरक्षित या अनुचित है, तो वो खेल को रोक कर तुरंत आईसीसी मैच रेफरी को सूचना देंगे. 

6.4.2- फील्ड अंपायर और आईसीसी मैच रैफरी दोनों कप्तानों से सलाह मशवरा करेंगे. 

6.4.3- अगर कप्तान खेल फिर से शुरू करने के लिए सहमत होते हैं, तो खेल फिर से शुरू हो जाएगा. 

6.4.4- अगर खेल शुरू नहीं करने का फैसला किया जाता है तो फील्ड अंपायर आईसीसी मैच रैफरी के साथ सलाह मशवरा करके आकलन करेंगे कि क्या मौजूदा पिच की मरम्मत की जा सकती है और मैच वहीं से शुरू किया जा सकता है, जहां से रोका गया था. आईसीसी मैच रेफरी को पिच की मरम्मत करवाने पर इस बात का विचार करना चाहिए कि क्या इससे किसी टीम को अनुचित फायदा तो नहीं होगा. 

6.4.5- अगर फैसला होता है कि मौजूदा पिच की मरम्मत नहीं की जा सकती है तो आईसीसी मैच रैफरी आईसीसी के साथ मिलकर उसी स्थान पर किसी अन्य पिच पर (उसी मैदान पर) मैच जारी रखने के विकल्प तलाशेंगे, लेकिन आईसीसी इस बात से संतुष्ट हो कि नई पिच जरूरी टेस्ट मानकों पर खरी उतरती है. 

6.4.6- अगर मैच के किसी भी निर्धारित दिन (रिजर्व डे सहित) उसी स्थान पर किसी अन्य पिच पर मैच फिर से शुरू करना संभव नहीं है, तो मैच रद्द कर दिया जाएगा. 

6.4.7- सभी फैसलों को लेने के दौरान, आईसीसी मैच रेफरी दोनों टीमों के कप्तान और ग्राउंड अथॉरिटी के प्रमुख को सूचित करेगा. ग्राउंड अथॉरिटी के प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि सही और वक़्त पर सार्वजनिक घोषणाएं की जाएं.

ये भी पढ़ें...

WTC Final, IND vs AUS: फाइनल में कितना अहम होगा टॉस? जानें ओवल की पिच रिपोर्ट और आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयरलैंड से टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
कप्तानी छीनी और टीम से भी कर दिया बाहर, सूर्यकुमार यादव पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर?
कप्तानी छीनी और टीम से भी कर दिया बाहर, सूर्यकुमार यादव पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर?
IND vs AFG Test Live Score: शतक की दहलीज पर केएल राहुल, शुभमन गिल के साथ क्रीज पर मौजूद; तीसरे सेशन का खेल जारी
Live: शतक की दहलीज पर केएल राहुल, शुभमन गिल के साथ क्रीज पर मौजूद; तीसरे सेशन का खेल जारी
BCCI ने किया कंफर्म, विराट कोहली AFG के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर; हुआ रिप्लेसमेंट का ऐलान
BCCI ने किया कंफर्म, विराट कोहली AFG के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर; हुआ रिप्लेसमेंट का ऐलान

वीडियोज

Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
कप्तानी छीनी और टीम से भी कर दिया बाहर, सूर्यकुमार यादव पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर?
कप्तानी छीनी और टीम से भी कर दिया बाहर, सूर्यकुमार यादव पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर?
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
Explained: 'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर?
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Embed widget