एक्सप्लोरर

भूल जाओ उमरान, आ गया स्पीड का नया सुल्तान; 156 की रफ्तार से गेंदबाजी और डेब्यू मैच में 3 विकेट

Mayank Yadav: लखनऊ सुपर जायंट्स के इस गेंदबाज ने अपनी तूफानी रफ्तार से पहले ही मैच में बड़े बड़े बल्लेबाजों की नींद उड़ा दी. 21 साल के इस गेंदबाज ने डेब्यू मैच में 3 विकेट झटके.

Mayank Yadav Profile: भारतीय क्रिकेट में एक नए स्पीडस्टार की एंट्री हो गई है. 21 साल का यह गेंदबाज लगातार 150 की गति से गेंदबाजी करने में माहिर है. शनिवार को इस गेंदबाज ने 156 की रफ्तार से गेंद फेंककर हर किसी को हैरान कर दिया. अब आपको लग रहा होगा कि ज़रूर यह कोई विदेशी गेंदबाज होगा तो आपको बता दें कि आप पूरी तरह से गलत हैं. ये कोई विदेशी नहीं बल्कि एक भारतीय गेंदबाज है, जो आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा है. यहां आपको हम इस गेंदबाज के बारे में सबकुछ बताएंगे. 

21 साल के इस गेंदबाज का नाम है मयंक यादव. मयंक ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. पहले ही मैच में मयंक अपनी रफ्तार की वजह से चर्चा में आ गए. इसके बाद से हर कोई इस गेंदबाज के बारे में जानना चाह रहा है. पंजाब के खिलाफ मैच में मयंक ने तीन विकेट भी झटके. उन्होंने जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा को पवेलियन भेजा. इस दमदार प्रदर्शन की वजह से मयंक को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला. 

जानिए कौन हैं मयंद यादव?

मयंक यादव का जन्म 17 जून, 2002 को दिल्ली में हुआ था. वह दिल्ली के पंजाबी बाग में रहते हैं. शनिवार को पंजाब के खिलाफ इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले मयंक को बचपन से ही रफ्तार पसंद है. वह जब आसमान में रॉकेट या प्लेन को उड़ता देखते थे तो काफी रोमांचित होते थे. वह दिल्ली के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. राइट आर्म के तेज गेंदबाज मयंक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में आए थे. 

इस तरह हुई आईपीएल में एंट्री 

मयंक यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में जुड़ने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के नेट गेंदबाज थे. वह दिल्ली के लिए नेट में गेंदबाजी में करते थे. वहीं उन्हें लखनऊ के पूर्व सहायक कोच विजय दाहिया ने देखा. दहिया मयंक से काफी प्रभावित हुए. जब दहिया लखनऊ में आए तो उन्होंने इस गेंदबाज के बारे में बताया. फिर वही इस युवा गेंदबाज को लेकर आए. हालांकि, पिछले सीजम मयंक इंजरी की वजह से नहीं खेल सके, लेकिन इस बार जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने अपनी रफ्तार से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया. 

शिखर धवन ने भी की तारीफ

लखनऊ के खिलाफ हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन से जब पूछा गया कि आप इस मैच में कैसे हार गए तो उन्होंने मयंक यादव का ही जिक्र किया. धवन ने साफतौर पर कहा कि मयंक ने हमसे जीत छीन ली. धवन ने कहा, "मयंक यादव की गति ने हमें मात दी. उसकी रफ्तार ने मुझे भी हैरान कर दिया. मयंक ने मुझे सटीक यॉर्कस मारे. उसने प्रभसिमरन को बॉली लाइन पर रफ्तार से गेंदबाजी की."

बता दें कि धवन के अलावा और भी कई दिग्जों ने इस युवा गेंदबाज की तारीफ में कसीदे पढ़े. सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर भी मयंक यादव की रफ्तार भरी गेंदबाजी से प्रभावित हुए. लखनऊ के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने इस युवा गेंदबाज को जमकर सराहा. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने मयंक यादव को भारत का अगला स्पीडस्टार करार दिया. 

 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM 1st T20 Date, Time, Live Streaming: कितने बजे शुरू है भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला T20, जानें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कितने बजे शुरू है IND vs ZIM पहला T20, जानें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने खेले हैं 104 इंटरनेशनल मैच, कुलदीप यादव को सिर्फ़ 38 में मिला मौका, अश्विन ने उठाए सवाल
गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने खेले हैं 104 इंटरनेशनल मैच, कुलदीप यादव को सिर्फ़ 38 में मिला मौका, अश्विन ने उठाए सवाल
‘रोहित ने बल्ले से दिया करारा जवाब', रवि शास्त्री ने आलोचकों को लगाई फटकार
‘रोहित ने बल्ले से दिया करारा जवाब', रवि शास्त्री ने आलोचकों को लगाई फटकार

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget