एक्सप्लोरर

कौन हैं भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक ठोकने वाले जैमी स्मिथ? 12 की उम्र से कर रहे बड़े-बड़े कारनामे

IND vs ENG: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है. वो भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं.

Jamie Smith Fastest Test Century vs India: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार से हो रहा है. इस मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने इतिहास रच दिया. स्मिथ ने इंग्लैंड की तरफ से भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़ा है. स्मिथ ने सिर्फ 80 गेंदों में ही शतक ठोक दिया. स्मिथ की पारी इसलिए खास रही, क्योंकि स्मिथ जब बल्लेबाजी करने आए, तब इंग्लैंड ने सिर्फ 84 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे.

सरे में जन्मे 24 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज स्मिथ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. जिसकी वजह से उन्हें साल 2023 में इंग्लैंड के लिए पहली बार खेलने का मौका मिला. स्मिथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरे के लिए खेलते हैं.

छोटी सी उम्र में चमके स्मिथ, अब भारत के खिलाफ मचा रहे कहर

स्मिथ ने काफी छोटी उम्र से ही क्रिकेट में नाम कमाना शुरू कर दिया था. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक स्मिथ जब 12 साल के थे, तब ही उन्हें अपने 5 साल से सीनियर खिलाड़ियों के साथ अंडर-17 में खेलने का मौका मिलने लगा. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इस दौरान चट्टोग्राम में टेस्ट मैच में 90 और 104 रनों की पारी खेली.

इसके बाद स्मिथ ने साल 2019 में एमसीसी आल स्टार स्क्वॉड टीम के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. इस मैच में स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 127 रन जड़ दिए थे. इसी साल स्मिथ ने लिस्ट ए क्रिकेट में भी अपना डेब्यू किया था. साल 2022 में स्मिथ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगाया. उन्होंने 234 रनों की पारी खेली.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, स्मिथ को इंग्लैंड लॉयंस टीम में शामिल किया गया. स्मिथ ने तब उस समय का लॉयंस के लिए सबसे तेज शतक जड़ दिया था. स्मिथ ने सिर्फ 71 गेंदों में शतक जड़ा था. इसके बाद साल 2024 में स्मिथ को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला. उन्होंने डेब्यू मैच पर 70 रन जड़ दिए. इसके बाद अगले सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक भी जड़ा.

स्मिथ का अब तक का करियर

स्मिथ ने अब तक इंग्लैंड के लिए 11 टेस्ट, 13 वनडे और 5 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 4 अर्धशतक और दो शतकों की बदौलत 800 से ज्यादा रन बनाए हैं. स्मिथ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 73 मैचों में 11 शतक की बदौलत 4000 से ज्यादा रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें-  आई लव यू जानू..., 4 लाख वाला प्यार, हसीन जहां ने मोहम्मद शमी को क्यों कहा ऐसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget