एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के बीच ये क्या बोल गए ओली पोप, कहा- '...चर्चाओं पर ध्यान नहीं दिया'

भारत के खिलाफ यहां पहले टेस्ट मैच में 106 रन बनाने वाले पोप ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि मैंने कोशिश की है कि इन चर्चाओं का मुझ पर ज्यादा असर न पड़े.

इंग्लैंड की पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ओली पोप ने कहा कि पिछले साल भारत के खिलाफ उसकी धरती पर खेली गई टेस्ट श्रृंखला में असफल रहने के बाद टीम में उनकी जगह को लेकर हो रही चर्चाओं पर ध्यान न देने से उन्हें वापसी करने में मदद मिली.

इंग्लैंड के उप कप्तान पोप ने पिछले साल भारत के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में 196 रन बना कर शानदार शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद जसप्रीत बुमराह और भारतीय स्पिनर ने उनकी कमजोरी का खुलासा करने में देर नहीं लगाई. वह अगले चार मैच में केवल 40 रन बना पाए जिससे टीम में उनकी जगह को लेकर चर्चा होने लगी थी.

भारत के खिलाफ यहां पहले टेस्ट मैच में 106 रन बनाने वाले पोप ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘मैंने कोशिश की है कि इन चर्चाओं का मुझ पर ज्यादा असर न पड़े.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बस यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा हूं कि मेरा खेल यथासंभव बेहतर स्थिति में रहे और जब मैं बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरूं तो मौके का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करूं. मैंने बाहर हो रही चर्चाओं पर ध्यान नहीं दिया और खुद को मानसिक रूप से मजबूत करने और अपने खेल को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया.’’

पोप ने अपनी मानसिकता में बदलाव लाने की कोशिश की है, जिससे उन्हें अपने पहले 30 रन तक पहुंचने के लिए बहुत अधिक दबाव महसूस नहीं होता और फिर वह बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘यह अपने खेल को थोड़ा बेहतर बनाने का प्रयास है. यह प्रक्रिया से जुड़ा है जिसका मैं पूरा आनंद लेकर आगे बढ़ना चाहता हूं. मैं रन बनाने के लिए किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहता हूं. मेरा प्रयास रहता है कि मेरा डिफेंस यथासंभव अच्छा रहे.’’

अपनी शतकीय पारी के बारे में पोप ने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से (एक ऐसी पारी) थी जिसका मैंने वास्तव में आनंद लिया. मैं जिस तरह से खेल रहा था उससे मैं बहुत खुश हूं और मैं अपने खेल के स्तर से भी खुश हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget