एक्सप्लोरर

TOSS India vs West Indies: वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी, शार्दुल ठाकुर कर रहे हैं डेब्यू

दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी है. इस मैच में वेस्टइंडीज़ ने दो जबकि भारत ने एक बदलाव किया है.

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी है.

पहले मुकाबले को पारी और 272 रनों से गंवाने के बाद अब मेहमान टीम इस मैच में वापसी के इरादे से उतरी से है. भारत ने राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी और वह सीरीज मे 1-0 की बढ़त बनाए हुए है.

पहले टेस्ट मैच में चोट के कारण टीम से बाहर रहे नियमित कप्तान जेसन होल्डर टीम में वापस आ गए हैं. कीमो पॉल को बाहर जाना पड़ा है. वहीं शेरमन लुइस के स्थान पर जोमेल वारीकेन को अंतिम-11 में जगह मिली है.

टीम इंडिया ने भी पिछले मुकाबले के अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव किया है. भारतीय टीम के लिए आज युवा तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर को डेब्यू करने का मौका मिला है. ठाकुर भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 294वें खिलाड़ी बन गए हैं. 

हालांकि शार्दुल मैदान पर आने के बाद सिर्फ 10 गेंद फेंककर मैदान से बाहर हो गए हैं. अपना दूसरा ओवर फेंकते हुए उन्हें पैर में कुछ तकलीफ हुई जिसके बाद फिज़ियो मैदान पर आए और इस गेंदबाज़ को मैदान से बाहर ले गए. 

पहले दिन के चौथे ओवर में ही शार्दुल के बाहर जाने से टीम इंडिया की परेशानी बढ़ गई हैं क्योंकि विराट सिर्फ दो तेज़ गेंदबाज़ों के साथ खेल रहे हैं. ऐसे में अगर शार्दुल की चोट गंभीर होती है तो फिर टीम इंडिया को एक पेसर और स्पिन गेंदबाज़ों पर निर्भर रहना पड़ेगा. 

शार्दुल मोहम्मद शमी के स्थान पर टीम में आए हैं. शमी को आराम दिया गया है क्योंकि वो पिछले लगातार छह टेस्ट मैचों से टीम का हिस्सा रहे हैं.

टीमें:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर और उमेश यादव.

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रैग ब्रैथवेट, केरन पावेल, शाई होप, शिमरोन हेटमायेर, शॉन डॉवरिच (विकेटकीपर), देवेंद्र बिशू, जोमले वारिकेन, शेनन गैब्रिएल, रोस्टन चेज और सुनील अम्ब्रीस.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget