एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट में चल रहे वेतन विवाद पर वोक्स ने ली चुटकी, बोले- हमें अच्छा वेतन मिल रहा

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट में चल रहे वेतन विवाद पर वोक्स ने ली चुटकी, बोले- हमें अच्छा वेतन मिल रहा लंदन: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने गुरुवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच नए वेतन प्रस्ताव को लेकर चल रहे विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें अच्छा वेतन मिल रहा है. उन्होंने कहा है कि अगर इस विवाद के कारण एशेज सीरीज नहीं होती है तो यह शर्म की बात होगी. ऑस्ट्रेलिया के उप-कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस सप्ताह सीए को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर वह नई वेतन प्रणाली को लागू करते हैं तो उसके पास एशेज के लिए शायद टीम न बचे. वॉर्नर ने कहा था कि अलग-अलग देशों में घरेलू टी-20 टूर्नामेंट होने के कारण उनके पास कई मौके हैं. दरअसल सीए और खिलाड़ियों में नए वेतन अनुबंध को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके तहत महिला और पुरुष खिलाड़ियों को वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी लेकिन उन्हें आय के बंटवारे में हिस्से से महरूम रखा जाएगा. इस प्रस्ताव को हालांकि पूरी तरह खारिज कर दिया गया है और खिलाड़ियों ने विद्रोह में हड़ताल करने की धमकी दी है. इस मुद्दे पर वोक्स ने कहा है कि इंग्लैंड में ऐसा नहीं है और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को अच्छा वेतन मिल रहा है. स्काई स्पोर्ट्स ने वोक्स के हवाले से लिखा है, "हम इस पर ध्यान नहीं दे रहे. हमें अच्छा खासा वेतन मिल रहा है और ईसीबी तथा पीसीए हमारी अच्छी देखभाल कर रहा है. आगे जो होना है उसके बारे में मैं कोई कुछ नहीं जानता जब हम वहां पहुंचेगे तब उसे भी पार कर लेंगे." उन्होंने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपनी बात पर अडिग हैं. अगर यह विवाद आगे बढ़ता है और एशेज के लिए खतरा बनता है तो जाहिर सी बात है यह शर्म की बात होगी. लेकिन हम आने वाले मैचों पर ध्यान दे रहे हैं." वोक्स इंग्लैंड में इसी साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज़ में हिस्सा ले सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget