एक्सप्लोरर

World Cup 2019: श्रीलंका ने बनाए 207 रन, अफगानिस्तान को मिला 187 रनों का लक्ष्य

अफगानिस्तान की ताकत उसकी गेंदबाजी है और वह इसके दम पर कभी भी कहीं से भी मैच का रुख बदल सकती है.

अफगानिस्तान की ताकत उसकी गेंदबाजी है और वह इसके दम पर कभी भी कहीं से भी मैच का रुख बदल सकती है. ऐसा एक बार फिर देखने को मिला. मंगलवार को सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में अफगानिस्तान ने बेहतरीन शुरुआत करने वाली श्रीलंका को 36.5 ओवरों में 201 रनों पर ही ढेर कर दिया.

श्रीलंका की पारी के दौरान बीच में बारिश आ गई थी और इसी कारण मैच काफी देर के लिए रुका रहा. इसी के चलते अफगानिस्तान को 41 ओवरों में 187 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला है.

श्रीलंका ने 144 के कुल स्कोर पर एक विकेट ही खोया था लेकिन यहां से मोहम्मद नबी ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर उसका स्कोर 146 रनों पर चार विकेट कर दिया.

अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नैब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी लेकिन श्रीलंकाई टीम की सलामी जोड़ी कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (30) और कुशल परेरा ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े. पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 136 रनों पर ढेर होने वाली इस टीम के लिए यह अच्छी शुरुआत थी और उसके बड़े स्कोर की नींव तैयार हो चुकी थी.

इसी स्कोर पर नबी ने श्रीलंकाई कप्तान को पवेलियन भेजा. लाहिरू थिरिमाने (25) ने पेररा का अच्छा साथ दिया और दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की.

22वें ओवर की दूसरी गेंद पर 144 के कुल स्कोर पर नबी ने थिरिमाने को आउट किया. इसी ओवर में दो रन बाद नबी ने कुशल मेंडिस को आउट किया और फिर श्रीलंका के सबसे अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज को रहमत शाह के हाथों कैच कराया.

नबी ने अफगानिस्तान के लिए जो मंच बनाया था, उसे बाकी गेंदबाजों ने भुनाया. 149 के कुल स्कोर पर हामिद हसन ने धनंजय डी सिल्वा को खाता भी नहीं खोलने दिया. टीम के स्कोर में 10 रन ही जु़ड़े थे कि थिसारा परेरा दो के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए.

इसुरु उदाना 10 रन बना सके. उनके बाद परेरा आउट हो गए. उन्होंने अपनी 78 रनों की पारी में 81 गेंदों का सामना किया और आठ चौके लगाए.

श्रीलंका का स्कोर 33 ओवरों में 182 रन था और तभी बारिश आ गई. यहां मैच रोक दिया गया. बारिश रुकने के बाद मैच को 41 ओवर का किया गया लेकिन अफगानिस्तान ने आने के कुछ ही देर बाद लसिथ मलिंगा (4) और नुवान प्रदीप (0) को आउट कर श्रीलंका को समेट दिया.

अफगानिस्तान के लिए नबी ने चार विकेट लिए. दौलत जादरान और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए. हामिद हसन को एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget