एक्सप्लोरर

WATCH: आखिरी ओवर में कैसे टीम इंडिया के हाथ से जीती हुई बाज़ी निकल गई

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे में आखिरी ओवर का रोमांच बेहद ही शानदार रहा.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां बुधवार को डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेला गया दूसरा मैच टाई रहा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम भी 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 321 रन ही बना सकी. कोहली की कप्तानी में भारत का यह पहला टाई मैच है.

लेकिन इस मुकाबले में एक वक्त ऐसा आया जब लगने लगा था कि मैच भारत की झोली से निकल गया है. वेस्टइंडीज़ को आखिरी 18 गेंदों में 22 रनों की दरकार थी. सेट बल्लेबाज़ शाई होप और कप्तान जेसन होल्डर आराम से आगे बढ़ रहे थे.

लेकिन तभी 48वें ओवर में कप्तान होल्डर रन-आउट हो गए. इस ओवर से महज़ 2 रन आए. इसके बाद वेस्टइंडीज़ को आखिरी 12 गेंदों में 20 रनों की दरकार रह गई.

49वें ओवर में मोहम्मद शमी ने भी वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ों को रन बनाने का मौका नहीं दिया. उन्होंने ओवर में सिर्फ 6 रन दिए.

आखिरी ओवर का रोमांच:

आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 14 रनों की दरकार थी और उसके सेट बल्लेबाज शाई होप (नाबाद 123) क्रीज पर मौजूद थे.

पहली गेंद: यादव की पहली गेंद पर होप ने एक रन बटोरा.

दूसरी गेंद: दूसरी गेंद पर फुटटॉस बन गई और नर्स ने लेगबाई के रूप में चार अहम रन ले लिए.

तीसरी गेंद: तीसरी लेग स्टम्प पर यॉर्कर गेंद पर नर्स दो रन लेने में कामयाब रहे, अब मेहमान टीम को 3 गेंदों में 7 रनों की ज़रूरत थी.

चौथी गेंद: चौथी गेंद पर उमेश यादव ने अपना काम कर दिया और नर्स को रायुडू के हाथों कैच आउट करवाकर मैच का रूख भारत की ओर मोढ़ दिया. यहां से वेस्टइंडीज़ को 2 गेंदों में 7 रनों की ज़रूरत थी.

पांचवी गेंद: लो फुलटॉस गेंद पर होप ने दो रन लेकर अपनी टीम की उम्मीदों को ज़िंदा रखा और अब विंडीज़ को आखिरी गेंद पर 5 रनों की दरकार थी.

छठी गेंद: आखिरी गेंद पर विंडीज को जीतने के लिए पांच रन चाहिए थे. होप ने उमेश यादव की गेंद पर डीप पॉइंट पर चौका मार मैच को टाई करा दिया. 

देखें वीडियो: 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget