एक्सप्लोरर

WATCH: शानदार 6 विकेटों के साथ जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड

India vs Australia: जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर आस्ट्रेलिया के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मेजबान टीम के छह विकेट चटका कर इतिहास रचा है.

भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर आस्ट्रेलिया के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मेजबान टीम के छह विकेट चटका कर इतिहास रचा है. इसी साल दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले बुमराह विदेशी जमीन पर एक साल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

बुमराह ने इस साल अभी तक 45 विकेट अपने नाम किए हैं. उनके बाद इसी मैच में भारतीय टीम का हिस्सा मोहम्मद शमी का नाम है जिन्होंने इस साल विदेशों में 43 विकेट लिए हैं.

बुमराह ने अभी तक भारत के लिए नौ टेस्ट खेले हैं और यह सभी टेस्ट विदेशी जमीन पर खेले गए हैं. इस सूची में अनिल कुंबले 41 विकेटों के साथ तीसरे और इरापल्ली प्रसन्ना 39 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर हैं.

शमी हालांकि बुमराह को साल का अंत होने तक पछाड़ सकते हैं. तीसरे टेस्ट मैच में दो दिन का खेल बाकी है और आस्ट्रेलिया को अभी अपनी दूसरी पारी खेलनी है. बुमराह और शमी में दो विकेटों का फासला है जो पाटा जा सकता है.

बुमराह साथ ही पदार्पण करने वाले साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजी भी बन गए हैं. बुमराह ने अभी तक अपने करियर में तीन बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. वह एक बार दक्षिण अफ्रीका, एक बार इंग्लैंड और एक बार आस्ट्रेलिया में ऐसा कर चुके हैं. बुमराह के पास टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेजी से 50 विकेट लेने का मौका भी है.

बुमराह ने इस मैच में 33 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए हैं जो आस्ट्रेलिया में किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा किया गया दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. उनसे पहले भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का नंबर है जिन्होंने 1985 में एडिलेड में 106 रन देकर आठ विकेट लिए थे. 

देखें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget