एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: क्या आखिरी बार आमने-सामने होंगे कोहली और एंडरसन? जहीर खान ने दिया ये जवाब

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई को एजबेस्टन में टेस्ट मैच खेला जाना है. क्रिकेट फैंस को इस मैच में विराट कोहली और जेम्स एंडरसन के आमने-सामने होने का बेसब्री से इंतजार है.

Zaheer Khan on Virat Kohli and James Anderson: भारत और इंग्लैंड (IND vs EN G) जब भी टेस्ट मैचों में भिड़ते हैं तो विराट कोहली (Virat Kohli) और जेम्स एंडरसन (James Anderson) के आमने-सामने होने की चर्चा सबसे ज्यादा होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि एक बल्लेबाजी में मास्टर है तो दूसरा गेंदबाजी का महारथी है. एजबेस्टन में शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले भी अब यह चर्चा शुरू हो गई है. क्रिकेट फैंस को इन दो दिग्गजों को एक बार फिर आमने-सामने होने का बेसब्री से इंतजार है. इन सब के बीच भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) का कहना है कि शायद यह आखिरी बार हो जब एंडरसन और कोहली एक-दूसरे का सामना करें.

क्रिकबज पर एक सवाल में जब जहीर से पूछा गया कि क्या कोहली और एंडरसन के बीच आखिरी बार जंग देखने को मिलेगी, तो इस पर तेज गेंदबाज का जवाब 'हां' में आया. जहीर ने कहा, 'इन दोनों की भिड़ंत जितनी ज्यादा देखते हैं, उतना ही ज्यादा मजा आता है. लेकिन ये शायद आखिरी बार हो जब हम इनकी टक्कर देखें. एंडरसन पिछले कुछ समय से ज्यादा मुकाबले नहीं खेल रहे हैं. लग रहा है कि वह अपने रिटायरमेंट के करीब हैं. और फिर इस मुकाबले के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच अगली टेस्ट सीरीज का आयोजन में शायद लंबा वक्त लगेगा.'

जहीर कहते हैं, 'कोहली और एंडरसन की टक्कर इस बार भी एक्साइटिंग होगी. पिछली सीरीज में हमने देखा कि एंडरसन ने गेंद को अच्छा मूव कराया. वह इस बार भी बल्लेबाजों की चुनौती बनेंगे. विराट कोहली को उनका सामना करने में थोड़ी-बहुत दिक्कतें आ सकती हैं. वैसे भी एंडरसन के खिलाफ खेलना आसान नहीं होता है.'

सीरीज में 2-1 से आगे है भारत
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला टेस्ट मैच पिछले साल हुई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा है. यह टेस्ट सीरीज कोरोना के कारण पूरी नहीं हो पाई थी. भारतीय कैंप में कोरोना के मामले सामने आने के बाद सीरीज का आखिरी मुकाबला टाल दिया गया था. यही मुकाबला अब एक जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाना है. फिलहाल इस सीरीज के चार मुकाबलों में भारतीय टीम 2-1 से बढ़त बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें..

Kumar Kartikeya: 9 साल से अपने माता-पिता से नहीं मिला है यह रणजी सुपरस्टार, क्रिकेट में नाम कमाकर लौटने के वादे के साथ छोड़ा था घर  

IND vs ENG Test: इंग्लैंड को जीत का दावेदार मान रहे हैं ग्रीम स्वान, इन कारणों का दिया हवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget