एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: एजबेस्टन में दमदार रहा है इंग्लैंड का टेस्ट रिकॉर्ड, 50% से ज्यादा मुकाबलों में हासिल की है जीत

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई को एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में टेस्ट मैच खेला जाना है. यहां इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा है.

England Test Record at Edgbaston: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) की टीमें एक जुलाई को एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में आमने-सामने होगी. दोनों के बीच पिछले साल हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का बचा हुआ एक मुकाबला यहां खेला जाना है. कोराना के चलते सीरीज का यह आखिरी मुकाबला नहीं खेला जा सका था. इस सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है. ऐसे में एजबेस्टन में होने वाला मुकाबला निर्णायक मैच की भूमिका में है. भारत अगर यह मैच ड्रॉ भी करा लेता है तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी लेकिन एजबेस्टन में इंग्लैंड का टेस्ट रिकॉर्ड देख यह थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है.

दरअसल, एजबेस्टन में इंग्लैंड ने 50% से ज्यादा मुकाबले जीते हैं. यहां अब तक इंग्लिश टीम ने 53 मैच खेले हैं. इनमें उसे 28 में जीत मिली है, जबकि 15 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. यहां इंग्लैंड टीम को  महज 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

लगातार 73 साल तक अजेय रही है इंग्लैंड
इंग्लैंड ने यहां पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मई 1902 में यानी करीब 120 साल पहले खेला था. यह मैच ड्रॉ रहा था. इसके बाद अगले मुकाबले में इंग्लैंड को यहां जीत मिली थी. 1902 से लेकर 1975 तक यहां इंग्लैंड को कोई भी टीम मैच नहीं हरा सकी. इस दौरान 16 मैच हुए, जिसमें इंग्लैंड को 9 में जीत और 7 में हार मिली. जुलाई 1975 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड का यह किला ढहाया था.

एजबेस्टन में भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब
इस क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. टीम इंडिया ने यहां 7 मैच खेले हैं, जिनमें उसे 6 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है. यानी यहां भारत के लिए जीत तो दूर बल्कि टेस्ट ड्रा कराना भी एक चुनौती रहा है. भारत और इंग्लैंड यहां आखिरी बार अगस्त 2018 में भिड़े थे. इस मुकाबले में इंग्लिश टीम ने भारत को 31 रन से शिकस्त दी थी.

यह भी पढ़ें..

Kumar Kartikeya: 9 साल से अपने माता-पिता से नहीं मिला है यह रणजी सुपरस्टार, क्रिकेट में नाम कमाकर लौटने के वादे के साथ छोड़ा था घर  

IND vs ENG Test: इंग्लैंड को जीत का दावेदार मान रहे हैं ग्रीम स्वान, इन कारणों का दिया हवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget