एक्सप्लोरर

Watch: वसीम अकरम ने खूब लिए ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर्स के मज़े, पाकिस्तानी ओपनर से जुड़ा है मामला; देखें दिलचस्प वीडियो

Wasim Akram: सिडनी में खेले गए ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टेस्ट मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स में वसीम अकरम और ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर्स के बीच 'फखर' शब्द के उच्चारण को लेकर मजेदार बातचीत हुई.

Sydney Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के दौरान कमेंट्री बॉक्स का एक वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहे इस वीडियो में वसीम अकरम अपने साथी ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर्स के मज़े लेते हुए नजर आ रहे हैं. कमेंटेटर्स द्वारा 'फखर' शब्द का सही उच्चारण नहीं कर पाने के कारण यह मजाकिया बातचीत शुरू होती है.

सिडनी टेस्ट के दौरान कमेंट्री बॉक्स में जब उच्चारण को लेकर बातचीत होती है तो वसीम कहते हैं कि आप ऑस्ट्रेलियाई लोग एक और नाम को सही से उच्चारित नहीं करते. वह साथी कमेंटेटर्स से कहते हैं कि 'फखर' शब्द को बोलकर देखिए. जैसे ही अकरम यह बात कहते हैं तो साथी कमेंटेटर्स जमकर ठहाका लगाते हैं. वह अकरम की बात से सहमत भी होते हैं. 

इसके बाद अकरम एक पुराना किस्सा सुनाते हैं जो उनकी ऑस्ट्रेलियाई पत्नी शानिरा से जुड़ा हुआ है. वह कहते हैं, 'शानिरा जब पाकिस्तान आई तो एक दिन मेरा बेटा अपने एक दोस्त को घर लेकर आया. 12 साल के इस दोस्त का नाम फखर था. जब उसने शानिरा से कहा कि यह मेरा दोस्त फखर है तो वह नाम नहीं बोल पाईं. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के लोग 'के' अक्षर को उच्चारित नहीं कर पाते. मेरे बेटे के दोस्त का नाम बोलने में उसे पूरे दो साल लग गए.'

इस बातचीत के दौरान ही अकरम और साथी कमेंटेटर्स ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्क वॉ द्वारा फखर शब्द के गलत उच्चारण से जुड़ा हुआ एक किस्सा भी याद करते हैं. एक शो के दौरान मार्क वॉ 'फखर जमान' शब्द नहीं बोल पाते हैं. इस शो का वीडियो भी कमेंट्री के दौरान सामने आता है.

यह भी पढ़ें...

Usman Khawaja: ICC से उस्मान ख्वाजा को फिर मिला झटका, काली पट्टी पहनने पर जारी रहेगा प्रतिबंध; जानें पूरा मामला

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget