एक्सप्लोरर

Usman Khawaja: ICC से उस्मान ख्वाजा को फिर मिला झटका, काली पट्टी पहनने पर जारी रहेगा प्रतिबंध; जानें पूरा मामला

Usman Khawaja Arm Band: उस्मान ख्वाजा ने आर्म बैंड पहनने पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ ICC में अपील की थी. एक रिपोर्ट में सामने आया है कि ICC ने इस अपील को खारिज कर दिया है.

Usman Khawaja vs ICC: ICC ने उस्मान ख्वाजा को फिर एक बार झटका दिया है. उनकी अपील को ICC ने खारिज कर दिया है. उन्होंने यह अपील खुद पर लगे उस प्रतिबंध के खिलाफ की थी, जिसमें उन पर आर्मबैंड (काली पट्टी) पहनने पर बैन लगाया गया था. ख्वाजा ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान गाजा में इजरायल और फलस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष से प्रभावित होने वाले बच्चों के सपोर्ट में बांह पर काली पट्टी बांधी थी. इसी के चलते उन्हें ICC से फटकार मिली थी और ऐसा न करने के लिए कहा गया था. 

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट में रविवार को दावा किया गया कि ICC के इस प्रतिबंध के खिलाफ उस्मान ख्वाजा ने अपील की लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी. उनकी अपील खारिज होने के बाद वह आगे भी बांह पर काली पट्टी नहीं बांध पाएंगे. आईसीसी के नियमों के मुताबिक इंटरनेशनल मैचों में क्रिकेटर्स किसी तरह के धार्मिक, नस्लवादी या राजनीतिक मामलों में संदेश देने के लिए इस तरह के प्रयास नहीं कर सकते. वह केवल पूर्व खिलाड़ियों या अपने परिवार के किसी सदस्यों या किसी बड़ी शख्सियत के निधन पर ICC से पहले अनुमति लेकर काली पट्टी बांध सकते हैं.

पर्थ में पहनी थी काली पट्टी
पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ टेस्ट के दौरान उस्मान ख्वाजा मैदान पर काली पट्टी पहनकर उतरे थे. जब आईसीसी ने इसके लिए उन्हें फटकार लगाई और इस पर प्रतिबंध लगाया तो उन्हें यह पट्टी उतारनी पड़ी. इस टेस्ट से पहले भी उस्मान सुर्खियां में आए थे. 13 दिसंबर को अभ्यास सत्र के दौरान उतरे तो उनके जूतों पर 'आल लाइव्स आर इकवल' और 'फ्रीडम इज ह्यूमन राइट' जैसे संदेश लिखे हुए थे. 'सभी जिंदगी बराबर महत्व रखती हैं' और 'स्वतंत्रता एक मानवाधिकार है' जैसे इन संदेशों का मतलब भी गाजा पट्टी में हो रहे कत्ल-ए-आम से जुड़ा हुआ था.

ख्वाजा को अपने इन कदमों के कारण ICC से लेकर मीडिया तक में आलोचनाओं का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन इसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से उन्हें कोई फटकार नहीं मिली. साथी खिलाड़ियों ने भी उन्हें इस पूरे मामले में सपोर्ट किया.

यह भी पढ़ें...

IND vs AFG: रोहित-विराट की वापसी किन-किन खिलाड़ियों के लिए है खतरे की घंटी? जानें किस-किस की हो सकती है टी20 वर्ल्ड कप से छुट्टी

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget