एक्सप्लोरर

WATCH: CCTV में कैद हुई घटना में ड्रेसिंग रूम में भिड़ते दिखे डेविड वॉर्नर-डी कॉक

दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम पहला टेस्ट जीतने की कगार पर खड़ी है. लेकिन डरबन टेस्ट के चौथे दिन की घटना का एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें क्रिकेट की ये जंग मैदान से ज्यादा बाहर घातक होती नज़र आ रही है.

नई दिल्ली/डरबन: दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम पहला टेस्ट जीतने की कगार पर खड़ी है. लेकिन डरबन टेस्ट के चौथे दिन की घटना का एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें क्रिकेट की ये जंग मैदान से ज्यादा बाहर घातक होती नज़र आ रही है. चौथे दिन चाय के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी जिस वक्त ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे. तब ही ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान डेविड वॉर्नर और दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक आपस में भिड़ गए.

इस वीडियो में दिख रहा है कि वापस अपने ड्रेसिंग रूम में लौटते वक्त डेविड वॉर्नर बेहद गुस्से में डी कॉक पर भड़कते हुए जा रहे हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ हालांकि वॉर्नर को समझाकर आगे जाने के लिए कह रहे हैं. इस दौरान दोनों टीमों के कई खिलाड़ी भी साथ में हैं जो इस मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. इस वीडियो में दिख रहा है कि पहले उस्मान ख्वाजा फिर टिम पेन और आखिर में कप्तान स्मिथ वॉर्नर को आगे ले जा रहे हैं.

लेकिन वॉर्नर इतने ज्यादा गुस्से में हैं कि वो वापस आ-आकर डी कॉक से कुछ कह रहे हैं.

इस घटना को बढ़ता देख खुद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डूप्लेसी भी बीच में आ गए. हालांकि इस वीडियो में डी कॉक शांत नज़र आ रहे थे. 

दरअसल ये पूरा मामला शुरू हुआ. जब चाय से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए और अनुभवी एबी डीविलियर्स मैदान पर बल्लेबाज़ी करने उतरे. लेकिन एक गेंद खेलने के बाद वो नैथन लायन के ओवर में रन लेने की कोशिश में बिना खाता खोले रन-आउट हो गए. डेवड वॉर्नर ने गेंद को नेथन लायन की तरफ फेंका और लायन ने पहले तो बेल्स उड़ाई. इसके बाद उन्होंने गेंद को डीविलियर्स के पास फेंक दिया.

डीविलियर्स का विकेट गिरने के बाद वॉर्नर ने बेहद आक्रामक तरीके से कुछ कहते हुए जश्न मनाया.

जिसके बाद डीकॉक और मार्कराम ने बेहतरीन साझेदारी कर 29 ओवरों में मेहमान टीम को महज़ 1 विकेट चटकाने दिया और उन्हें जीत से दूर बनाए रखा. जिसके बाद मैदान पर गर्मागर्मी शुरू हो गई.

मैच के बाद शतकधारी एडन मार्कराम ने भी बताया कि मैदान पर खेल के साथ-साथ शब्दों से भी वार किए गए.

इस पूरे मामले को बढ़ता देख अब मैच रेफरी जेफ क्रो जांच कर सकते. आईसीसी के नियम के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी किसी बल्लेबाज़ के आउट होने पर भाषा, ऐक्शन या इशारों के जरिए उसे भड़का नहीं सकता.'

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत से महज़ 1 विकेट दूर है. जबकि दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 124 रनों की दरकार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
25 साल पुराना रिश्ता खत्म! जेम्स एंडरसन ने लैंकशायर को कहा अलविदा; भावुक हुए फैंस
25 साल पुराना रिश्ता खत्म! जेम्स एंडरसन ने लैंकशायर को कहा अलविदा
कौन बने मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? कार्तिक ने रोहित शर्मा का किया समर्थन
कौन बने मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? कार्तिक ने रोहित शर्मा का किया समर्थन

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget