एक्सप्लोरर

राहुल द्रविड़ को आज भी हूबहू याद है वीवीएस लक्ष्मण की 281 रनों की पारी

राहुल द्रविड़ ने लक्ष्मण की 281 रनों की पारी को अपने करियर का शानदार अनुभव बताया और कहा है कि उस पारी को वो आज भी हूबहू याद कर सकते हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने 2001 में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वीवीएस लक्ष्मण की 281 रनों की पारी को अपने करियर का शानदार अनुभव बताया है और कहा है कि उस पारी को आज भी वह हूबहू याद कर सकता हैं. द्रविड़ ने यह बात लक्ष्मण की आत्मकथा '281 एंड बियोंड' के लॉंच के मौके पर कही. इस दौरान द्रविड़ के अलावा अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ भी मौजूद थे.

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने द्रविड़ के हवाले से लिखा है, "मैं आज भी इसकी कल्पना करता हूं कि वह कैसे शेन वॉर्न के खिलाफ लेग स्टंप से हटकर, आगे बढ़कर कवर की तरफ गेंद को मार रहे थे. वह ऐसा तब भी आसानी से करते थे जब गेंद लेग स्टंप से काफी दूर टप्पा खाती थी."

उन्होंने कहा, "ग्लेन मैकग्रा और जैसन गिलेस्पी की गेंदों को वह शानदार तरीके से ड्राइव कर रहे थे. जिस तरह से उन्होंने यह पारी खेली, मुझे लगता है उन्हें बल्लेबाजी करते देखना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा. मैं जिस समय मैदान पर उतरा उस समय लक्ष्मण 90 रन बना चुके थे."

द्रविड ने उस मैच में 180 की पारी खेली थी और लक्ष्मण के साथ पांचवें विकेट के लिए 376 रन की साझेदारी की थी.

पूर्व कप्तान ने कहा, "मेरा काम सिर्फ यही था कि मैं एक रन लेकर उनको स्ट्राइक दूं ताकि वह अपना शतक पूरा कर सकें. मैं उस सीरीज में अच्छा नहीं खेल रहा था क्योंकि शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, लेकिन लक्ष्मण की पारी देखने के बाद मेरे अंदर काफी आत्मविश्वास आया. वह एक शानदार दिन था."

लक्ष्मण ने कहा कि उन्होंने और द्रविड़ ने गेंद की योग्यता के हिसाब से बल्लेबाजी की तथा साझेदारी के दौरान दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं हुई, लेकिन अच्छा शॉट खेलने के बाद दोनों एक दूसरे का हौसला बढ़ाते थे.

लक्ष्मण ने कहा, "वह (द्रविड़) केवल मुझसे यही कहना चाहते थे कि 'तू खेल ना मामा, मैं हूं तेरे साथ'.'

द्रविड़ ने कहा, "हमारे लिए वह काफी कठिन स्थिति थी. हम मौजूदा स्थिति के बारे में सोच रहे थे. हम सिर्फ गेंद को योग्यता के हिसाब से खेल रहे थे. हमारे पास बातचीत के लिए ज्यादा समय नहीं था. हम सिर्फ एक और ओवर खेलने के बारे में बात कर रहे थे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल ने भी नहीं समझी जिम्मेदारी
LIVE: भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल ने भी नहीं समझी जिम्मेदारी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget