एक्सप्लोरर

नंबर चार पर अब अपने ओरिजिनल प्लान के साथ उतरेंगे विराट कोहली

शिखर धवन चोट के बावजूद फ़िलहाल लंदन में ही रहेंगे. खबर है कि ऋषभ पंत को भी स्टैंड बाय के तौर पर इंग्लैंड बुला लिया गया है.

शिखर धवन को लगी चोट के बाद ऐसी खबरें हैं कि ऋषभ पंत को स्टैंड बाय के तौर पर इंग्लैंड बुलाया गया है. 21 दिन बाद अगर शिखर धवन अगर फ़िट हो भी जाते हैं तो भारत का सिर्फ एक लीग मैच बचा होगा. 2 जुलाई के बाद भारत का सिर्फ एक लीग मैच श्रीलंका के ख़िलाफ़ बचा होगा. जो 6 जुलाई को खेला जाना है. बावजूद इसके टीम मैनेजमेंट ने तय किया है कि शिखर धवन इंग्लैंड में टीम के साथ बने रहेंगे.

इस खबर का सीधा मतलब ये है कि विराट कोहली फ़िलहाल शिखर धवन की चोट पर ‘पैनिक’ करने की बजाए अपने पुराने प्लान पर ही काम करने को तैयार हैं. इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि शिखर धवन की चोट टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है लेकिन इस झटके से उबरने में विराट कोहली अपने ‘ओरिजिनल’ प्लान को लागू करेंगे. आपको याद दिला दें कि विश्व कप के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा सवाल नंबर चार पर बल्लेबाज़ी को लेकर था. जिसके लिए विराट कोहली ने विजय शंकर पर भरोसा किया. विजय शंकर के ‘सेलेक्शन’ का मतलब था अंबाती रायडु के लिए मायूसी. कुछ महीने पहले नंबर चार पर अंबाती रायडु की जगह तय मानी जा रही थी. लेकिन फाइनली विजय शंकर ने ही इंग्लैंड की उड़ान भरी. जिसको लेकर थोड़ा विवाद भी हुआ था.

पहले दो मैचों में विजय शंकर नहीं खेले

पंद्रह खिलाड़ियों में तो विजय शंकर ने जगह बना ली लेकिन प्लेइंग 11 में वो जगह नहीं बना पाए. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले प्रैक्टिस मैच में उन्हें मौक़ा नहीं मिला. दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ वो मैदान में तो उतरे लेकिन उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए. इससे उलट केएल राहुल ने प्रैक्टिस मैच में मिले मौक़े को बेहतरीन ढंग से भुनाया. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में शानदार 108 रन बनाए.

नतीजा ये हुआ कि पहले दोनों मैच में विराट कोहली ने विजय शंकर की बजाए केएल राहुल को टीम में शामिल किया. दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ मैच में केएल राहुल ने 26 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ शानदार शुरूआत मिलने के बाद तेज़ी से रन बटोरने के लिए विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी को केएल राहुल से पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए भेजा. दोनों ने इस रोल को सही ढंग से निभाया. बावजूद इसके तीन गेंद के लिए केएल राहुल को बल्लेबाज़ी करने के लिए आना पड़ा.

केएल राहुल ने उन तीन गेंदों पर 11 रन बनाकर उस छोटे से मौक़े का भी फ़ायदा उठाने में कसर नहीं छोड़ी. यानी केएल राहुल इस वक्त ‘कॉन्फ़िडेंट’ हैं और ‘टच’ में हैं. केएल राहुल मूलत: ओपनर हैं. शिखर धवन की चोट का केएल राहुल कनेक्शन यही है अब केएल राहुल टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी की शुरूआत करेंगे. शिखर धवन की चोट के बाद अब सवाल घूम फिरकर फिर वहीं आ गया कि नंबर चार पर बल्लेबाज़ी कौन करेगा. इस सवाल का पहला जवाब हो सकता है विजय शंकर.

विजय शंकर के अलावा दिनेश कार्तिक भी हैं दावेदार

विजय शंकर फ़ास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. वो पॉवरफुल बल्लेबाज़ भी हैं. वो उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से हैं जो बैकफुट पर जाकर भी छक्के लगा सकते हैं. इंग्लैंड की कंडीशंस में वो 4-5 ओवर अच्छी गेंदबाजी भी कर सकते हैं. ऐसी खबरें भी हैं कि ऋषभ पंत को इंग्लैंड बुला लिया गया है लेकिन जब तक वो 15 खिलाड़ियों में शामिल नहीं किए जाते तब तक वो सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. लिहाजा टीम मैनेजमेंट के पास विजय शंकर और दिनेश कार्तिक का विकल्प है.

चूंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खडाई थी इसलिए दिनेश कार्तिक के नाम पर भी चर्चा जरूर होगी. दिनेश कार्तिक को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर टीम में जगह दी गई है. लिहाजा नंबर चार पर बल्लेबाजी के दावेदार वो भी हैं. शिखर धवन की चोट से पैदा हुई इन परिस्थितियों का समाधान विराट कोहली पिच और मौसम को देखकर निकालेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget