एक्सप्लोरर

Virat vs Rohit: टेस्ट और वनडे में किसके बल्ले से निकले ज्यादा रन? आंकड़े आपको कर देंगे हैरान!

रन मशीन विराट कोहली और हिटमैन रोहित शर्मा के बीच आंकड़ों की जंग! जानिए दोनो दिग्गजों में किस के नाम टेस्ट और ODI में सबसे ज्यादा रन हैं.

Virat vs Rohit: क्रिकेट फैंस के बीच हमेशा ही एक सवाल चर्चा में रहता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा में कौन बेहतर बल्लेबाज है. विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के दो मजबूत स्तम्भ हैं. एक को 'रन मशीन' कहा जाता है, तो दूसरा 'हिटमैन' के नाम से जाना जाता है. दोनों ने टीम इंडिया के लिए अनगिनत यादगार पारियां खेली हैं. हाल ही में दोनो दिग्गजों ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.

दोनो ही खिलाड़ी अब वनडे मैच खेलते नजर आएंगे, लेकिन जब बात आती है आंकड़ों की, तो कौन किससे आगे है? आइए जानते हैं कि वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में किसके बल्ले से निकले हैं ज्यादा रन.

वनडे में विराट पड़े रोहित पर भारी

विराट कोहली का वनडे करियर बेहद शानदार रहा है. अब तक वह 302 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 290 पारियों में 14,181 रन बनाए हैं. उनका औसत 57.88 का है, जो कि किसी भी क्रिकेटर के लिए सपना होता है. विराट के नाम 51 शतक और 74 अर्धशतक हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन है.

वहीं रोहित शर्मा ने अब तक 273 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 265 पारियों में उन्होंने 11,168 रन बनाए हैं. उनका औसत 48.77 का है, और स्ट्राइक रेट भी 92.81 के आसपास है. रोहित के नाम 32 शतक और 58 अर्धशतक दर्ज हैं. हालांकि रोहित के नाम वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 264 रन का है.

आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो विराट कोहली वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा से काफी आगे हैं. विराट कोहली, रोहित से करीब 3,000 रन और 19 शतक आगे है.

टेस्ट में भी विराट का दबदबा कायम

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली ने अब तक 123 टेस्ट मैच खेले हैं और 210 पारियों में 9,230 रन बनाए हैं. टेस्ट में उनका औसत 46.85 का है.उनके खाते में 30 शतक और 31 अर्धशतक हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन का है.

वहीं रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 116 पारियों में उन्होंने 4,301 रन बनाए हैं. टेस्ट में उनका औसत करीब 40.58 का है. रोहित के नाम टेस्ट में 12 शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं, और उनका हाई स्कोर 212 रन है.

यहां भी विराट का अनुभव और निरंतरता साफ दिखाई देती है. उन्होंने रोहित से लगभग दोगुने रन बनाए हैं और शतक भी ढाई गुना ज्यादा जड़े हैं.

कुल मिलाकर कौन आगे?

अगर दोनों फॉर्मेट्स के रन जोड़े जाएं, तो विराट कोहली अब तक टेस्ट और वनडे मिलाकर 23,411 रन बना चुके हैं, जबकि रोहित शर्मा के नाम 15,469 रन दर्ज हैं. यानी विराट कोहली इस रेस में रोहित से लगभग 8,000 रन आगे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI Date, Time, Venue: रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानें कब-कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, क्या है टाइमिंग
रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानिए कब-कहां होगा IND vs ENG तीसरा वनडे, कितने बजे से शुरू है मुकाबला
MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget