एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन पर Virat Kohli ने किया ट्वीट, जानिए क्या कहा

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी किसान आंदोलन और विदेशी हस्तियों द्वारा समर्थन में किए जा रहे ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है.

किसान बिल के विरोध में किसानों का आंदोलन करीब 70 दिनों से जारी है. इस आंदोलन के समर्थन में अब विदेशी कलाकार भी उतर आए हैं. कल सिंगर रिहाना ने इसका सपोर्ट किया और उसके बादग्रेटा थनबर्ग जैसी कई हस्तियों ने इसके समर्थन में ट्वीट किया. अब पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है.

इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने किसान आंदोलन और विदेशी हस्तियों द्वारा समर्थन में किए जा रहे ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है,'' असहमति के इस दौर में हम सभी एकजुट रहें. किसान हमारे देश का एक अभिन्न हिस्सा हैं और मुझे यकीन है कि सभी पक्षों के बीच एक सौहार्दपूर्ण समाधान मिल जाएगा ताकि शांति हो और सभी मिलकर आगे बढ़ सकें. #IndiaTogether''

Let us all stay united in this hour of disagreements. Farmers are an integral part of our country and I'm sure an amicable solution will be found between all parties to bring about peace and move forward together. #IndiaTogether

सचिन ने क्या लिखा

बता दें कि इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था,''सचिन तेंडुलकर ने ट्वीट किया,''भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है. बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं. भारतीय भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला ले सकते हैं. आइए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें.''

किसने क्या कहा

भारत के खिलाफ प्रोपगेंडा का न बनें हिस्सा- अजय देवगन

इधर, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने किसान आंदोलन के नाम पर विरोध करने वाले लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वे किसी प्रोपगेंडा का हिस्सा ना बनें. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- ""भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी प्रोपगेंड का हिस्सा ना बनें. किसी अंतर्कलह के बिना यह महत्वपूर्ण है कि एक साथ खड़े रहें."

सुनील शेट्टी बोले- आधी सच्चाई बेहद खतरनाक

एक्टर सुनील शेट्टी ने ट्वीट करते हुए कहा- "हमे पूरी चीजों को हमेशा व्यापक तौर पर देखना चाहिए क्योंकि आधी सच्चाई से ज्यादा खतरनाक और कुछ नहीं हो सकता है." जबकि, करन जौहर ने लिखा है- हम मुश्किल वक्त में रह रहे हैं और इस वक्त की जरूरत है ये है हर मोड़ पर धैर्य बनाए रखे. एक साथ आएं और समाधान के लिए हर प्रयास करें- किसान भारत के रीढ की हड्डी हैं. हमें किसी को बांटने न दें.

अक्षय कुमार बोले- समाधान के हो रहे प्रयास

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कहा कि किसान हमारे देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने आगे कहा कि मुद्दों के समाधान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं. किसी की तरफ से मतभेद पैदा करने पर ध्यान देने की जगह आपसी समाधान का समर्थन किया जाना चाहिए.

विदेश मंत्रालय ने किया आगाह

गौरतलब है कि भारत ने किसानों के प्रदर्शन पर पॉप गायिका रिहाना सहित विदेशों की मशहूर हस्तियों एवं अन्य लोगों की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि प्रदर्शन के बारे में जल्दबाजी में टिप्पणी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए और सोशल मीडिया पर हैशटैग तथा सनसनीखेज टिप्पणियों की ललक न तो सही है और न ही जिम्मेदाराना है.

विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना, स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी अभिनेत्री अमांडा केरनी, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस सहित कई मशहूर हस्तियों ने भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बारे में ट्वीट किये हैं. मंत्रालय ने कहा है कि कुछ निहित स्वार्थी समूह प्रदर्शनों पर अपना एजेंडा थोपने का प्रयास कर रहे हैं और संसद में पूरी चर्चा के बाद पारित कृषि सुधारों के बारे में देश के कुछ हिस्सों में किसानों के बहुत ही छोटे वर्ग को कुछ आपत्तियां हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget