एक्सप्लोरर

Roger Fedrer Retires: विराट ने शेयर की फेडरर और नडाल की तस्वीर, लिखा- 'जब आपका साथी खिलाड़ी आपके लिए रोए...'

Roger Federer: रोजर फेडरर ने गुरुवार रात को अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेला. इस दौरान वह काफी देर तक रोते हुए नजर आए. उनके साथ राफेल नडाल भी रोते हुए देखे गए.

Roger Federer Emotional Farewell: रोजर फेडरर (Roger Federer) टेनिस को अलविदा कह चुके हैं. गुरुवार रात उन्होंने अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेला. लेवर कप (Laver Cup) में वह टीम यूरोप की ओर से उतरे थे. यहां उनके जोड़ीदार राफेल नडाल थे. राफेल नडाल यूं तो फेडरर के चिर-प्रतिद्वंद्वी रहे हैं लेकिन फेडरर के इस आखिरी टूर्नामेंट में वह उनके जोड़ीदार बन गए. मैच के बाद जब फेडरर रोने लगे तो उन्हें देख राफेल नडाल भी अपने आंसू नहीं रोक सके. वह भी इस दौरान रोते हुए नजर आए.

सोशल मीडिया पर इन दोनों दिग्गजों की रोती हुई तस्वीरें छाई हुई है. फेडरर की तो चर्चा है ही लेकिन उतनी ही चर्चा राफेल नडाल की भी हो रही है. फैंस अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी के लिए इस तरह आंसू बहाने वाले नडाल की खेल भावना की बहुत सराहना कर रहे हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने भी इन दोनों की रोते हुए एक तस्वीर शेयर की है. कोहली ने इस तस्वीर को सबसे सुंदर 'खेल तस्वीर' करार दिया है.

कोहली ने लिखा है, 'किसने सोचा था कि प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे के लिए ऐसा महसूस कर सकते हैं. यही खेल की खूबसूरती है. यह मेरे लिए अब तक की सबसे खूबसूरत खेल तस्वीर है. जब आपके साथी खिलाड़ी आपके लिए रोते हैं, तो आप समझ सकते हैं कि ईश्वर ने आपको यह प्रतिभा क्यों दी है.'

नडाल ने ही तोड़ा था फेडरर का रिकॉर्ड
रोजर फेडरर तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष टेनिस खिलाड़ी हैं. साल 2018 तक वह इस मामले में टॉप पर थे. उन्हें राफेल नडाल ने ही पीछे छोड़ा था. नडाल फिलहाल सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं. पिछले दो दशक में इन दोनों के बीच कई मौकों पर ग्रैंड स्लैम फाइनल हुए हैं, इनमें ये एक-दूसरे को बारी-बारी से हराते रहे हैं.

रोजर फेडरर साल 2018 के बाद से इंजरी के चलते टेनिस कोर्ट से अंदर-बाहर हो रहे थे. वह अपनी पुरानी लय में भी नहीं लौट पा रहे थे. पिछले कुछ महीनों से तो वह टेनिस कोर्ट से ही बाहर चल रहे थे. ऐसे में उन्होंने पिछले हफ्ते एलान किया था कि लेवर कप उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा.

यह भी पढ़ें...

T20 World Cup 2022: बुमराह या अफरीदी में कौन रहेगा ऑस्ट्रेलिया में बेस्ट? रिकी पोंटिंग ने दिया यह जवाब

Watch: इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाफ सचिन ने लगाई चौके-छक्के की झड़ी, फैंस बोले- 'क्रिकेट के भगवान तो यही हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को चटाई धूल
10 वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को चटाई धूल
नहीं बदलेगी तारीख, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20
नहीं बदलेगी तारीख, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20
W, W... जीरो रन पर 2 विकेट, इंग्लैंड में फिर उछली पाकिस्तान की इज्जत; हार कंफर्म!
W, W... जीरो रन पर 2 विकेट, इंग्लैंड में फिर उछली पाकिस्तान की इज्जत; हार कंफर्म!
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget