एक्सप्लोरर

टीम इंडिया की बैठक में किसान आंदोलन पर हुई चर्चा, Virat Kohli ने कही ये बात

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने किसान आंदोलन पर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि टीम मीटिंग में इसको लेकर संक्षिप्त चर्चा हुई है.

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने किसान आंदोलन को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि टीम मीटिंग में इसको लेकर संक्षिप्त चर्चा हुई है. विराट ने बताया है कि कोई भी मुद्दा जो देश में हो पूरी टीम उसपर बात करती है. इस बार भी सभी ने अपनी राय रखी, जो भी उन्हें महसूस हुआ कहा.  इसके बाद हम सभी टीम प्लान्स के बारे में चर्चा करने लगे.

बता दें बुधवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने किसान आंदोलन और विदेशी हस्तियों द्वारा समर्थन में किए जा रहे ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था,'' असहमति के इस दौर में हम सभी एकजुट रहें. किसान हमारे देश का एक अभिन्न हिस्सा हैं और मुझे यकीन है कि सभी पक्षों के बीच एक सौहार्दपूर्ण समाधान मिल जाएगा ताकि शांति हो और सभी मिलकर आगे बढ़ सकें. #IndiaTogether''

जानिए किसने क्या कहा

सचिन ने क्या लिखा बता दें कि इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था,''सचिन तेंडुलकर ने ट्वीट किया,''भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है. बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं. भारतीय भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला ले सकते हैं. आइए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें.''

भारत के खिलाफ प्रोपगेंडा का न बनें हिस्सा- अजय देवगन

इधर, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने किसान आंदोलन के नाम पर विरोध करने वाले लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वे किसी प्रोपगेंडा का हिस्सा ना बनें. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- "भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी प्रोपगेंड का हिस्सा ना बनें. किसी अंतर्कलह के बिना यह महत्वपूर्ण है कि एक साथ खड़े रहें."

सुनील शेट्टी बोले- आधी सच्चाई बेहद खतरनाक

एक्टर सुनील शेट्टी ने ट्वीट करते हुए कहा- "हमे पूरी चीजों को हमेशा व्यापक तौर पर देखना चाहिए क्योंकि आधी सच्चाई से ज्यादा खतरनाक और कुछ नहीं हो सकता है." जबकि, करन जौहर ने लिखा है- हम मुश्किल वक्त में रह रहे हैं और इस वक्त की जरूरत है ये है हर मोड़ पर धैर्य बनाए रखे. एक साथ आएं और समाधान के लिए हर प्रयास करें- किसान भारत के रीढ की हड्डी हैं. हमें किसी को बांटने न दें.

अक्षय कुमार बोले- समाधान के हो रहे प्रयास

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कहा कि किसान हमारे देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने आगे कहा कि मुद्दों के समाधान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं. किसी की तरफ से मतभेद पैदा करने पर ध्यान देने की जगह आपसी समाधान का समर्थन किया जाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है आकीब नबी, जिनको बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे
कौन है आकीब नबी, जिनको बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
15 चौके, 25 छक्के, कैसे अभिषेक शर्मा ने दिन में दिखाए गेंदबाजों को तारे
15 चौके, 25 छक्के, कैसे अभिषेक शर्मा ने दिन में दिखाए गेंदबाजों को तारे
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले BCCI का एक्शन! गंभीर की कोचिंग टीम में चेंज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले BCCI का एक्शन! गंभीर की कोचिंग टीम में चेंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget