एक्सप्लोरर

अजिंक्य रहाणे के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोले विराट कोहली, जानें क्या कुछ कहा

विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘मेरे और रहाणे के बीच ही नहीं बल्कि पूरी टीम का रिश्ता भरोसे पर टिका है और हम सभी एक ही लक्ष्य की ओर काम कर रहे हैं और वह है भारत को जीत दर्ज करते हुए देखना.’’

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को कहा कि अजिंक्य रहाणे के साथ उनका रिश्ता आपसी भरोसे पर टिका है और ऑस्ट्रेलिया में उनकी जिम्मेदारी शानदार तरीके से निभाने के लिये उन्होंने उप कप्तान की प्रशंसा की. एडीलेड में पहले निराशाजनक टेस्ट के बाद कोहली के पैटरनिटी लीव पर लौटने के कुछ दिन बाद रहाणे ने चोटों की समस्याओं से घिरी भारतीय टीम की अगुआई की और सीरीज में 2-1 से शानदार जीत दिलायी.

गौरतलब है कि बुधवार को रहाणे ने कहा था कि वह ‘पीछे से मदद करने में खुश हैं.’ वहीं अब एक दिन बाद कोहली ने उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘मेरे और जिंक्स (रहाणे) के बीच ही नहीं बल्कि पूरी टीम का रिश्ता भरोसे पर टिका है और हम सभी एक ही लक्ष्य की ओर काम कर रहे हैं और वह है भारत को जीत दर्ज करते हुए देखना.’’

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘मैं जिक्र करना चाहूंगा कि उसने ऑस्ट्रेलिया में अपनी जिम्मेदारी को बूखबी निभाया, उसका टीम को जीत दिलाते हुए देखना शानदार था, जो हमेशा से हमारा लक्ष्य रहा है.’’

कोहली का मानना है कि रहाणे के साथ मैदान के बाहर तालमेल से भी उन्हें मैदान के अंदर रिश्ते में मदद मिली. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे और जिंक्स को हमेशा एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है. मैदान पर यह साफ दिखता है कि हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं. इसमें मैदान के बाहर का रिश्ता भी अहम है. हम काफी बातचीत करते हैं, एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं और यह रिश्ता विश्वास पर टिका है.’’

कोहली मैच की परिस्थितियों में हमेशा रहाणे की सलाह लेते रहते हैं. कप्तान ने कहा, ‘‘वह हमेशा ही ऐसा खिलाड़ी रहा है जो मैच की विभिन्न परिस्थितियों में सलाह देने की काबिलियत रखता है. हम मैदान पर चर्चा करते हैं कि मैच किस ओर बढ़ रहा है.’’

कोहली ने आगे कहा, ‘‘टीम योजना पर ध्यान लगाने के साथ मैं उसके पास जाकर कई चीजों पर चर्चा करता हूं ताकि और अधिक स्पष्टता और राय ले सकूं. हम ऐसे ही साथ में काम करते हैं. टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम की सफलता का बड़ा कारण यही है.’’

यह भी पढ़ें- 

Pakistan vs South Africa, 2nd Test: बारिश से प्रभावित पहले दिन बाबर आज़म और फवाद आलम ने पाकिस्तान को संभाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से IPL 2026 का आगाज, नहीं दिखेंगे एमएस धोनी; विराट और रोहित मचाएंगे धमाल
आज से IPL 2026 का आगाज, नहीं दिखेंगे एमएस धोनी; विराट और रोहित मचाएंगे धमाल
IPL 2026: आज कितने बजे से शुरू होगा आईपीएल का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
आज कितने बजे से शुरू होगा IPL का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
IPL 2026 Schedule: कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, क्रिकेटर शिखर धवन ने जताया शोक; फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना
जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, क्रिकेटर शिखर धवन ने जताया शोक; फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
IPL 2026: आज कितने बजे से शुरू होगा आईपीएल का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
आज कितने बजे से शुरू होगा IPL का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, सनी देओल के 'रामायण' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
Nutrient Deficiency Causes: हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
Embed widget