एक्सप्लोरर

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच विवाद की खबरों को रवि शास्त्री ने बताया बकवास

भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच विवाद की खबरों को कोच रवि शास्त्री ने पूरी तरह से बकवास बताया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कप्तान विराट कोहली और वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा के बीच विवाद की खबरों को बकवास बताया है. इंग्लैंड में इसी साल खेले गए वनडे विश्व कप में भारत की सेमीफाइनल में हार के बाद इन दोनों के बीच मनमुटाव की खबरों ने तूल पकड़ा था.

कप्तान कोहली ने भी विंडीज दौरे पर जाने से पहले इस तरह की खबरों को मीडिया की उपज बताया था तो अब कोच ने इसको सिरे से खारिज किया है.

गल्फ न्यूज ने शास्त्री के हवाले से लिखा है, "देखिए, मैं भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम से लगभग पांच साल से जुड़ा हूं. मैंने देखा है कि खिलाड़ी किस तरह से खेलते हैं और वे किस तरह से टीम का साथ देते हैं. वह अपने काम करने के एथिक्स से भी अच्छे से वाकिफ हैं. मुझे लगता है कि विवाद की खबरें पूरी तरह से बकवास हैं. मैं उनके साथ हू्ं और जानता हूं कि वह किस तरह से खेलते हैं. अगर विवाद होता तो रोहित कैसे विश्व कप में पांच शतक लगा पाते? विराट वो सब कैसे कर पाते जो वह कर रहे हैं? दोनों कैसे साझेदारियां कर पाते?"

कोच ने कहा, "एक टीम में जब 15 खिलाड़ी होंगे तो ऐसा भी होगा कि इन सभी के विचारों में विभिन्नता हो. इसी की जरूरत होती है. मैं नहीं चाहता की सभी एक बात बोलें. आप चर्चा करते हैं और हो सकता है कि कोई अलग रणनीति लेकर आए जिसकी सराहना होनी चाहिए. आपको खिलाड़ियों को उनकी बात रखने का मौका देना चाहिए और फिर फैसला करना चाहिए कि कौन सर्वश्रेष्ठ है."

शास्त्री का हाल ही में कोच के तौर पर कार्यकाल बढ़ाया गया है. उन्हीं के मार्गदर्शन में भारत ने इसी महीने विंडीज दौरे का अंत जीत के साथ किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget