एक्सप्लोरर

IND vs ENG: विराट को अंग्रेज़ पसंद हैं? इंग्लैंड के खिलाफ शानदार है 'किंग' कोहली का रिकॉर्ड, गेंदबाज़ों की निकाल देते हैं हवा

Virat Kohli: इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली न सिर्फ टेस्ट में, बल्कि वनडे और टी20 सहित तीनों फॉर्मेट में जमकर रन बनाते हैं. तो आइए जानते हैं क्या कहते हैं उनके आंकड़े.

Virat Kohli Against England: विराट कोहली का यूं तो लगभग हर टीम के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन एशिया के बाहर की टीमें को 'किंग' कोहली कुछ ज़्यादा ही पंसद करते हैं. इस लिस्ट में अंग्रेज़ों की टीम यानी इंग्लैंड भी शामिल है. भारतीय टीम 25 जनवरी से घरेलू सरज़मीं पर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी, जिसमें विराट कोहली पर सभी की नज़रें होंगी. लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली के आंकड़े कैसे हैं.

टेस्ट में

इस महीने टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत होनी है, इसलिए पहले टेस्ट आंकड़ों की ही बात कर लेते हैं. विराट कोहली अब तक इंग्लैंड के खिलाफ कुल 28 टेस्ट खेल चुके हैं. इन मैचों की 50 पारियों में बैटिंग करते हुए कोहली ने 42.36 की औसत से 1991 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 5 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 235 रनों का है. 

वनडे में 

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 36 वनडे खेल लिए हैं, जिनकी 36 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 41.87 की औसत से 1340 रन बना लिए हैं. इस दौरान भारतीय बैटर के बल्ले से 3 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 122 रनों का रहा है. 

टी20 इंटरनेशनल में

टेस्ट और वनडे के अलावा कोहली इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. इन मैचों की 20 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 39.93 की औसत और 135.66 के स्ट्राइक रेट से 639 रन स्कोर कर लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें 80* रनों हाई स्कोर रहा है. 

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत दो टेस्ट से हुए बाहर 

बता दें कि भारतीय टीम को 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलनी है, जिसके शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया एलान हो चुका था, जिसमें कोहली भी स्क्वॉड का हिस्सा थे. लेकिन अब कोहली ने निजी कारणों के चलते शुरुआती दो टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया है. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर हुए विराट कोहली, जानिए क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजू सैमसन क्यों बोले- 'कोई मुझे नहीं बता सकता बल्लेबाजी कैसे करनी है’
संजू सैमसन क्यों बोले- 'कोई मुझे नहीं बता सकता बल्लेबाजी कैसे करनी है’
10, 16, 3, 1, 8 और 2, कब लौटेगा अभिषेक शर्मा का फॉर्म
10, 16, 3, 1, 8 और 2, कब लौटेगा अभिषेक शर्मा का फॉर्म
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget