एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने गांगुली को छोड़ा पीछे, इस बड़े मुकाम से चंद रन दूर

विराट कोहली ने पहले वनडे में अपने वनडे करियर का 58वां अर्धशतक लगाया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 फरवरी को खेला जाएगा.

IND Vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में 5-0 से जीत दर्ज करने के बाद वनडे में भारत की खराब शुरुआत हुई है. पहले वनडे में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 347 रन की चुनौती रखी थी. जिसे मेजबान टीम ने 11 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. हालांकि हार के बावजूद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले वनडे में एक बेहद ही खास मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वनडे में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ दिया. कोहली ने सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में 63 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली.

31 साल के कोहली का बतौर कप्तान वनडे में अब 5123 रन हो गए हैं और उन्होंने इस मामले में गांगुली को पीछे छोड़ दिया है. गांगुली ने बतौर कप्तान 148 वनडे मैचों में 5082 रन बनाए थे. कोहली का बतौर कप्तान यह 87वां मैच था. उन्होंने वनडे में बतौर भारतीय कप्तान 21 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं.

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह बतौर भारतीय कप्तान रन बनाने वालों की सूची में टॉप पर हैं. धोनी के खाते में कप्तान के तौर पर 172 इनिंग्स में 6641 रन हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मोहम्मद अजरूद्दीन हैं. अजरूद्दीन ने वनडे कप्तान के तौर पर 5239 रन बनाए हैं.

IND Vs NZ: टेलर के नाबाद शतक से जीता न्यूजीलैंड, अय्यर की पहली सेंचुरी बेकार गई

विराट कोहली के मौजूदा फॉर्म को देखकर कहा जा सकता है कि इस सीरीज में ही वह अजरूद्दीन को पछाड़कर वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन सकते हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 फरवरी को खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget