एक्सप्लोरर

Virat Kohli Attends Wimbledon:टीम इंडिया का मैच छोड़ विराट-अनुष्का विंबलडन देखने पहुंचे, जोकोविच को बताया 'ग्लैडिएटर', उठे कई सवाल

इंग्लैंड में भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज चल रही है, लेकिन विराट कोहली स्टेडियम में मैच देखने नहीं गए, बल्कि वह अनुष्का शर्मा के साथ विंबलडन 2025 में नोवाक जोकोविच को सपोर्ट करते दिखाई दिए.

Virat Kohli Attends Wimbledon: इंग्लैंड में मौजूद विराट कोहली भारतीय टीम के दोनों मुकाबलें देखने स्टेडियम में नहीं पहूंचे थे, लेकिन हाल ही में विराट और अनुष्का शर्मा की विंबलडन में उपस्थिति के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. विराट और अनुष्का सोमवार को लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में विंबलडन 2025 के चौथे राउंड का मुकाबला देखने पहुंचे, जहां नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. इस दौरान कोहली ने जोकोविच की सराहना करते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर “Gladiator” कहा जिसका मतलब होता है, एक ऐसा योद्धा जो हार नहीं मानता.

जोकोविच की जीत पर विराट की प्रतिक्रिया

37 वर्षीय जोकोविच ने शुरुआत में पहला सेट हारने के बावजूद अगले तीन सेट जीतकर 1-6, 6-4, 6-4, 6-4 से मुकाबला अपने नाम किया. यह उनका विंबलडन में 16वां क्वार्टर फाइनल है.अब अपने 25वें ग्रैंड स्लैम और 8वीं विंबलडन ट्रॉफी को जीतने के लिए उन्हें सिर्फ तीन मैच और जीतने पड़ेंगे.लविराट कोहली ने उनकी इस जीत की सराहना की और उनकी तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “Gladiator. What an athlete.”

टीम इंडिया से दूरी क्यों?

इस बीच सवाल यह उठ रहा है कि जब विराट कोहली इंग्लैंड में ही मौजूद हैं, तो क्या उन्हें भारतीय टीम का मैच देखने स्टेडियम नहीं जाना चाहिए था? यह सवाल इसलिए भी जोर पकड़ रहा है क्योंकि वह हाल ही में टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायर हुए हैं, और इस दौरे से ठीक पहले उनके संन्यास को लेकर कई तरह की बातें चल रही थी. 

विराट भले ही अब भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी खुद में एक प्रेरणा है. ऐसे कई मौके रहे हैं जब पूर्व खिलाड़ी अपनी टीम को मैदान पर सपोर्ट करते दिखे हैं, जिससे टीम को हौसला मिलता है. विराट कोहली जैसे 'लीजेंड' की मौजूदगी ड्रेसिंग रूम से लेकर स्टैंड्स तक असर डाल सकती थी. खासकर तब जब टीम एक कठिन विदेशी दौरे पर हो.

विराट और अनुष्का लंदन में क्यों हैं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का इस समय लंदन में रह रहे हैं. ऐसा बताया गया है कि उन्होंने अपने बच्चों को मीडिया से दूर, एक शांत वातावरण में पालने के लिए लंदन में रहने का फैसला किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात टाइटंस के नाम IPL की सबसे बड़ी जीत, SRH को हराकर रचा इतिहास, सुदर्शन-रबाड़ा चमके
गुजरात टाइटंस के नाम IPL की सबसे बड़ी जीत, SRH को हराकर रचा इतिहास, सुदर्शन-रबाड़ा चमके
GT vs SRH: 13 ओवर में नहीं बने थे 100, वाशिंगटन सुंदर के कमाल से गुजरात ने बनाए 168 रन, साई सुदर्शन ने फिफ्टी ठोक रचा इतिहास
13 ओवर में नहीं बने थे 100, वाशिंगटन सुंदर के कमाल से गुजरात ने बनाए 168 रन, साई सुदर्शन ने फिफ्टी ठोक रचा इतिहास
IPL 2026 के बीच इस टीम के मालिक बने राहुल द्रविड, CSK का पूर्व खिलाड़ी बना कप्तान
IPL 2026 के बीच इस टीम के मालिक बने राहुल द्रविड, CSK का पूर्व खिलाड़ी बना कप्तान
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget