एक्सप्लोरर

वही चेहरा, वैसी ही शख्सियत...पहली बार सामने आए विनोद कांबली के हमशक्ल भाई, देखकर दंग रह जाएंगे आप

इनका नाम वीरू कांबली है, जो हूबहू अपने बड़े भाई विनोद की तरह दिखते हैं. चेहरा, हेयरस्टाइल और दाढ़ी-  सबकुछ इतना मिलता-जुलता कि पहली नजर में पहचानना मुश्किल हो जाए कि असली कौन है.

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में जब-जब विस्फोटक बल्लेबाजों की बात होती है, विनोद कांबली का नाम जरूर लिया जाता है, लेकिन हाल ही में क्रिकेट फैंस उस वक्त हैरान रह गए जब उनका हमशक्ल भाई पहली बार मीडिया के सामने आया. इस शख्स का नाम है वीरू कांबली, जो हूबहू अपने बड़े भाई विनोद की तरह दिखते हैं. चेहरा, हेयरस्टाइल और दाढ़ी-  सबकुछ इतना मिलता-जुलता कि पहली नजर में पहचानना मुश्किल हो जाए कि असली कौन है.

विक्की लालवानी के शो में हुआ खुलासा

यूट्यूबर विक्की लालवानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू किया, जिसमें नजर आए वीरू कांबली. हैरानी की बात ये रही कि वीरू का चेहरा, हेयरस्टाइल और दाढ़ी—सबकुछ हूबहू विनोद कांबली जैसा ही दिखता है. फर्क सिर्फ इतना है कि जहां विनोद कांबली टीम इंडिया के लिए बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे, वहीं उनके भाई वीरू तेज गेंदबाज रहे हैं.

क्रिकेट में नहीं मिली बड़ी सफलता

बचपन से ही बड़े भाई को देखकर वीरू कांबली ने भी क्रिकेट में हाथ आजमाया, लेकिन उन्हें उस मुकाम तक पहुंचने का मौका नहीं मिला, जो विनोद कांबली ने हासिल किया था. आज वीरू की मुंबई के कांजुरमार्ग इलाके में अपनी क्रिकेट ट्रेनिंग एकेडमी हैं, इस एकेडमी में वीरू यंग क्रिकेटर्स को तराशते हैं.

विनोद कांबली की शानदार विरासत

विनोद कांबली का नाम भारतीय क्रिकेट में उस वक्त छा गया था जब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में धुआंधार रन बनाने के बाद टीम इंडिया में जगह बनाई. वे दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार तीन टेस्ट पारियों में तीन अलग-अलग देशों के खिलाफ शतक जड़े थे. हालांकि, उनका करियर लंबा नहीं चला और सिर्फ 23 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी टेस्ट खेला, जबकि उनका अंतिम वनडे साल 2000 में हुआ था, जिसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी.

पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े विनोद

विनोद कांबली का जन्म 18 जनवरी 1972 को मुंबई के कांजुरमार्ग में हुआ था. उनके पांच भाई-बहनों हैं. अपने भाई-बहनों में विनोद सबसे बड़े हैं. भाइयों में विद्याधर, विकास और सबसे छोटे वीरेंद्र (वीरू कांबली) हैं. उनकी केवल एक बहन है, जिसका नाम विद्या कांबली हैं.

पिता थे मैकेनिक, लेकिन क्रिकेटर भी

उनके पिता गणपत कांबली भी क्रिकेट से जुड़े हुए थे और वे मुंबई क्लब सर्किट में तेज गेंदबाजी किया करते थे. हालांकि, परिवार चलाने के लिए उन्हें मजबूरी में क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा और उन्होंने मैकेनिक का काम करना शुरू कर दिया.

निजी जिंदगी भी रही सुर्खियों में

विनोद कांबली ने पहली शादी साल 1998 में नोएला लुईस से की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और बाद में दोनो अलग हो गए. इसके बाद 2014 में उन्होंने मॉडल एंड्रिया हेविट से शादी की. इस कपल के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी. कांबली के बेटे का नाम जीसस क्रिस्टियानो कांबली है और बेटी का नाम जोहाना क्रिस्टियानो कांबली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget