एक्सप्लोरर

Video: पहले दौड़े फिर मारी स्लाइड...जडेजा ने लपका बटलर का हैरतअंगेज कैच; चीते सी फूर्ति देख सभी रह गए हैरान

IND vs ENG 3rd ODI: मैनचेस्टर में खेले जा रहे तीसरे वनडे में रविंद्र जडेजा ने जोस बटलर का हैरतअंगेज कैच पकड़ा. इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Ravindra Jadeja Catch Video: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे तीसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम पहले खेलने के बाद 45.5 ओवरों में 259 रनों पर ऑलआउट हो गई.  इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. वहीं मोईन अली ने 34, जेसन रॉय ने 41, लियाम लिविंगस्टोन ने 27 और क्रेग ओवरटन ने 32 रनों की पारी खेली.

जब कप्तान जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टोन बल्लेबाजी कर रहे थे तब ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड टीम आसानी से 300 के पास पहुंच जाएगी. लेकिन हार्दिक पांड्या ने एक ही ओवर में लिविंगस्टोन और बटलर को आउट कर दिया. 

जडेजा ने बटलर का शानदार कैच पकड़ा. हार्दिक की शॉर्ट पिच गेंद पर बटलर ने हुक शॉट खेला. तभी लेग साइड बाउंड्री पर खड़े जडेजा ने दौड़ कर स्लाइड लगाई और शानदार कैच पकड़ा. जडेजा के इस कैच ने मैच का पासा पलटा. जडेजा के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 66 रन बनाए. इससे पहले, मैच के दूसरे ओवर में सिराज ने जॉनी बेयरस्टो और जो रूट को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया. इसके बाद, खतरनाक दिख रहे सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (41) को पांड्या ने पंत के हाथों कैच आउट कराया. वहीं, पांड्या ने अपने अगले ओवर में बेन स्टोक्स (27) को अपना शिकार बनाया, जिससे इंग्लैंड ने 13.2 ओवर में 74 रनों पर चार विकेट खो दिए.

लड़खड़ाती पारी को कप्तान जोस बटलर और मोईन अली ने संभालने का प्रयास किया. इस बीच, दोनों ने धैर्यपूर्वक भारतीय गेंदबाजों का सामना किया. कप्तान बटलर ने 21.3 ओवर में चहल की गेंद पर छक्का मारकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया, लेकिन 27.1 ओवर में जडेजा की गेंद पर मोईन (34) चलते बने, जिससे उनके और कप्तान बटलर के साथ 84 गेंदों में 75 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया. इंग्लैंड की आधी टीम 149 रनों पर पर वापस लौट गई.

छठे नंबर पर आए लियाम लिविंगस्टोन ने बटलर के साथ मिल कर पारी को आगे बढ़ाया. इस बीच, बटलर ने 65 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं, दोनों ने टीम के लिए तेजी से रन बटोरे, लेकिन 37वें ओवर में पांड्या ने लिविंगस्टोन (27) और कप्तान बटलर (60) को जडेजा को कैच आउट कराया, जिससे इंग्लैंड को 199 रनों पर सातवां विकेट गिरा.

इसके बाद, डेविड विली और क्रेग ओवरटन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में टीम के स्कोर को 240 के पार पहुंचा दिया, लेकिन 44वें ओवर में चहल ने विली (18) को पवेलियन भेज दिया. वहीं, चहल ने क्रेग (32) और रीस टॉपली (0) को आउट कर इंग्लैंड को 45.5 ओवर में 259 रनों पर समेट दिया. अब भारत को सीरीज पर कब्जा करने के लिए 50 ओवर में 260 रन बनाने होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस

वीडियोज

Mahadangal With Chitra Tripathi: Owaisi की तैयारी, UP में बाबाVs बुर्का धारी! | CM Yogi | ABP
Khabar Gawah Hai: जिसकी लेम्बोर्गिनी कार वो होगा गिरफ्तार? | Kanpur | Lamborghini Accident
Precious Metals या Power Tools? Gold–Silver Geopolitics का Full Breakdown | Paisa Live
Bollywood News: Sonam Kapoor का ग्लैमरस Baby Shower, सितारों से सजी Royal Party ने लूटी लाइमलाइट
Vasudha: AWW! चॉकलेट डे पर वसुधा ने देव के लिए बनाया क्यूट चॉकलेट का बुके

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
भारतीय सेना ने दिखाई दरियादिली! नेपाल आर्मी को सौंपी 50 मिलिट्री गाड़ियां, जानें पूरा मामला
भारतीय सेना ने दिखाई दरियादिली! नेपाल आर्मी को सौंपी 50 मिलिट्री गाड़ियां, जानें पूरा मामला
गांव में कैसे शुरू कर सकते हैं कोल्हू का बिजनेस, इसमें कितना आता है खर्चा?
गांव में कैसे शुरू कर सकते हैं कोल्हू का बिजनेस, इसमें कितना आता है खर्चा?
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, नीट की तैयारी अब मुफ्त; छात्रों को मिलेगा नया सहारा
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, नीट की तैयारी अब मुफ्त; छात्रों को मिलेगा नया सहारा
Embed widget