एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd ODI: चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले भारत को एक और झटका, टीम से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती!

India vs England 3rd ODI: टीम इंडिया के घातक स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा अपडेट शेयर किया है.

India vs England 3rd ODI: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. वरुण चक्रवर्ती फिलहाल टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अहमदाबाद में बुधवार को टॉस के बाद बताया कि वरुण को पैर में दिक्कत है. वे सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया है.

भारतीय टीम इस सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई रवाना होगी. लेकिन इससे पहले जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर हो चुके हैं. अब वरुण चक्रवर्ती के पैर में दिक्कत है. उनकी पिंडली में दर्द है. वरुण की दिक्कत कितनी गंभीर है, इसको लेकर जानकारी नहीं मिली है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने बताया कि वरुण दर्द की वजह से परेशान हैं और वे तीसरे वनडे का हिस्सा नहीं हैं.

टीम इंडिया ने इन तीन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में दी जगह -

भारत ने अहमदाबाद वनडे के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका दिया है. मोहम्मद शमी को ब्रेक दिया गया है. शमी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम इंडिया का हिस्सा है. अनुभवी स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव भी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं वाशिंगटन सुंदर को भी मौका मिला है. रवींद्र जडेजा को टीम इंडिया ने ब्रेक दिया है.

वरुण का अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड -

वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए कटक में वनडे डेब्यू किया था. उन्होंने इस मैच में एक विकेट लिया था. वरुण टीम इंडिया के लिए टी20 में 18 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 33 विकेट लिए हैं. वरुण चक्रवर्ती का एक टी20 मैच में 17 रन देकर 5 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. वरुण चक्रवर्ती का डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अच्छा रिकॉर्ड रहा है.

 

यह भी पढ़ें : IPL 2025 Sanju Samson: क्या आईपीएल से बाहर हो जाएंगे संजू सैमसन? सर्जरी के बाद मिला हैरान करने वाला अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget