एक्सप्लोरर

IPL 2025 Sanju Samson: क्या आईपीएल से बाहर हो जाएंगे संजू सैमसन? सर्जरी के बाद मिला हैरान करने वाला अपडेट

Rajasthan Royals IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की उंगली की हाल ही में सर्जरी हुई है. सैमसन को पूरी तरह से फिट होने में अभी वक्त लगेगा.

Sanju Samson Rajasthan Royals IPL 2025: टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी संजू सैमसन चोट की वजह से मैदान से बाहर चल रहे हैं. सैमसन की उंगली में गंभीर चोट लगी थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक संजू ने हाल ही में उंगली की सर्जरी करवायी है. सैमसन की सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की गई है. इसमें वे डॉक्टर्स की टीम के साथ नजर आ रहे हैं. अब संजू के आईपीएल 2025 में खेलने पर भी खतरा मंडरा रहा है. हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक इसको लेकर अपडेट शेयर नहीं किया है.

दरअसल सैमसन भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच टी20 मैचों की सीरीज का हिस्सा थे. इस सीरीज में उनका कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला. संजू इस सीरीज के पांचवें मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की बॉल ने सैमसन की उंगली को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. उन्हें फ्रैक्चर की वजह से सर्जरी करवानी पड़ी. अब सैमसन की डॉक्टर्स की टीम के साथ की फोटो वायरल हो रही है.

क्या आईपीएल 2025 से बाहर हो जाएंगे सैमसन -

सैमसन को लेकर राजस्थान रॉयल्स की तरफ से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. टूर्नामेंट शुरू होने में अभी एक महीने से ज्यादा का वक्त बचा है. लिहाजा संजू रिकवरी के बाद राजस्थान की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं. लेकिन पूरी तरह से उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा.

सैमसन का अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड -

सैमसन आईपीएल में अभी तक 167 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 4419 रन बनाए हैं. सैमसन ने टूर्नामेंट में 3 शतक और 25 अर्धशतक भी लगाए हैं. वे भारत के लिए अभी तक 42 टी20 मैच खेल चुके हैं. सैमसन ने इस दौरान 861 रन बनाए हैं. वे टीम इंडिया के लिए 3 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें : CHAMPIONS TROPHY 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से ये 9 खिलाड़ी हुए बाहर, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों को हुआ नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget