एक्सप्लोरर

US Open 2025 Winner Prize Money: जितना RCB को मिला था, उससे डबल आर्यना सबालेंका को मिली प्राइज मनी, जीता चौथा ग्रैंडस्लैम

US Open 2025 Winner Prize Money: आर्यना सबालेंका ने यूएसी ओपन 2025 फाइनल में अमांडा अनिसिमोवा को हराकर अपना चौथा ग्रैंड स्लैम जीता. मेंस सिंगल में आज यानिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज के बीच फाइनल है.

आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन 2025 में महिला सिंगल का खिताब जीत लिया है, शनिवार को हुए फाइनल में उन्होंने अमेरिका की अमांडा एनिसीमोव को 6-3, 7-6 से हराया. ये सबालेंका का लगातार दूसरा यूएस ओपन खिताब है और चौथा ग्रैंड स्लैम. चैंपियन बनने पर सबालेंका को इतनी बड़ी राशि मिली है, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि इस साल आईपीएल जीतने वाली आरसीबी टीम को इससे आधी से भी कम रकम मिली थी. पुरुष सिंगल में आज यानिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज के बीच खिताबी भिड़ंत है.

बेलारूस की 27 वर्षीय खिलाड़ी आर्यना सबालेंका पर मैच से पहले इसलिए दबाव था क्योंकि वह इसी साल विंबलडन सेमीफाइनल में अमांडा अनिसिमोवा से ही हार गई थी, जिन्हे उन्होंने यूएस ओपन 2025 में हराया. पहले सेट में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई, उन्होंने अमांडा को 6-3 से हराया. लेकिन दूसरा सेट रोमांचक रहा लेकिन अंत में सबालेंका ने 7-6 से दूसरा सेट अपने नाम कर खिताब जीत लिया.

आर्यना सबालेंका के ग्रैंडस्लैम खिताब

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024
  • यूएस ओपन 2024
  • यूएस ओपन 2025

यूएस ओपन 2025 प्राइज मनी कितनी है?

यूएस ओपन में सभी पुरुस्कार राशि 90 मिलियन डॉलर की है, जो ऐतिहासिक है. ये पिछले यूएस ओपन से 20 प्रतिशत अधिक है और इसके आलावा तीनों ग्रैंडस्लैम से अधिक. यूएस ओपन 2025 चैंपियन बनने पर आर्यना सबालेंका को 5 मिलियन डॉलर की बड़ी राशि मिली है. भारतीय मुद्रा में इसे बदलें तो ये 44 करोड़ रुपये से अधिक है. ये कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हो कि क्रिकेट एशिया कप में जीतने वाली टीम को करीब 3 करोड़ रुपये मिलेंगे.

हारने वाली प्लेयर को भी मिले RCB से ज्यादा

आईपीएल को दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग कहा जाता है, उसकी इस वर्ष की चैंपियन RCB को खिताब जीतने पर 20 करोड़ रुपये इनामी राशि मिली थी. जबकि यूएस ओपन 2025 हारने वाली अमांडा को भी इससे अधिक रुपये मिले हैं. सीबीएस स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार की रनर-अप को 2,500,000 डॉलर मिले हैं. भारतीय मुद्रा में ये राशि 22 करोड़ रुपये से अधिक है.

पुरुष सिंगल में यानिक सिनर और कार्लोस अल्कराज के बीच भिड़ंत

यूएस ओपन 2025 की खिताबी भिड़ंत यानिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज के बीच होगी, दोनों के बीच अभी विंबलडन का फाइनल भी हुआ था. उसमे सिनर ने बाजी मारी थी. आज खिताबी भिड़ंत भारतीय समयनुसार रात 11:30 बजे से शुरू होगी. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहोस्टर पर देख सकते हो.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंधाना के आगे हांगकांग पस्त, 137 रन से जीता भारत; सेमीफाइनल का मिला टिकट
मंधाना के आगे हांगकांग पस्त, 137 रन से जीता भारत; सेमीफाइनल का मिला टिकट
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
स्मृति मंधाना का डबल धमाल, सबसे ज्यादा रन और शतकों का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना का डबल धमाल, सबसे ज्यादा रन और शतकों का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट
44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट; देखें वीडियो

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget