एक्सप्लोरर

WPL 2024 Auction: यूपी वारियर्ज ने ऑक्शन में 5 खिलाड़ियों पर लगाया दांव, पर्स में बच गए 1.9 करोड़; ऐसी है पूरी स्क्वाड

UP Warriorz: महिला प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन संपन्न हो चुका है. मुंबई में हुए इस ऑक्शन में कुल 30 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी. यहां यूपी वारियर्ज ने 2.1 करोड़ खर्च कर 5 खिलाड़ियों को चुना.

UP Warriorz: महिला प्रीमियर लीग के मिनी ऑक्शन के बाद सबसे ज्यादा रकम यूपी वारियर्ज के पास बच गई है. इस फ्रेंचाइजी ने अपने सभी 18 स्लॉट्स के कोटे को पूरा करने के बाद भी ऑक्शन पर्स में 1.90 करोड़ रुपए की मोटी रकम बचा ली. यूपी वारियर्ज का थिंक टैंक इस ऑक्शन में 4 करोड़ रुपए के साथ उतरा था. उसे महज अपने 5 खाली स्लाट्स के लिए खिलाड़ियों को चुनना था, जो उसने महज 2.1 करोड़ खर्च कर ही सेलेक्ट कर लिए.

यूपी वारियर्ज ने इस ऑक्शन में सबसे बड़ा दांव एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी पर लगाया. इस फ्रेंचाइजी ने वृंदा दिनेश को 1.30 करोड़ रुपए में खरीदा. वृंदा ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है. ऐसे में उनको मिली यह रकम चौंकाने वाली थी. हालांकि इस खिलाड़ी के महंगे दामों में बिकने की संभावना पहले ही जाहिर की जा चुकी थी. कारण यह था कि यह 22 वर्षीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस साल की शुरुआत में सीनियर महिला एकदिवसीय टूर्नामेंट में तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं.

यूपी वारियर्ज ने वृंदा के अलावा इंग्लैंड की बल्लेबाज डेनिली यॉट और भारत की गेंदबाज गौहर सुल्ताना पर 30-30 लाख खर्च किए. वहीं, भारत की दो ऑलराउंडर पूनम खेमनार और साइमा ठाकोर को इस फ्रेंचाइजी ने 10-10 लाख में अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया.

यूपी फ्रेंचाइजी ने 13 खिलाड़ियों को किया था रिटेन
यूपी वारियर्ज ने इस ऑक्शन से पहले महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. इनमें एलिसा हीली से लेकर दीप्ति शर्मा तक कई बड़ी खिलाड़ियां शामिल हैं. इन 13 खिलाड़ियों पर यूपी वारियर्ज ने अपने 13.5 करोड़ के ऑक्शन पर्स का 9.5 करोड़ रुपए खर्च कर दिया था. ऐसे में मिनी ऑक्शन के लिए इस फ्रेंचाइजी के पास 5 स्लाट्स के लिए 4 करोड़ की भारी भरकम रकम बची थी. 

ऐसी है अब यूपी वारियर्ज की पूरी स्क्वाड
एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एकलस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, वृंदा दिनेश, डेनिली यॉट, गौहर सुल्ताना, पूनम खेमनार, साइमा ठाकोर.

यह भी पढ़ें...

WPL 2024 Auction: ऑक्शन में 30 खिलाड़ियों पर खर्च हुए करोड़ों, भारत की इस गुमनाम खिलाड़ी को 20 गुना ज्यादा मिली कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget