एक्सप्लोरर

केएल राहुल की कप्तानी में चमकी टीम इंडिया की किस्मत, बल्लेबाज लगा रहे हैं बड़े शतक

KL Rahul's captaincy: केएल राहुल की कप्तानी में विराट कोहली ने अपना 71वां और 72वां शतक लगाया था. इसके अलावा गिल ने अपना पहला टेस्ट शतक और ईशान किशन ने भी दोहरा शतक लगाया था.

KL Rahul's captaincy: मौजूदा वक़्त में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारतीय टीम के नियमित कप्तान हैं. रोहित की गैरमौजूदगी में टीम के नियमित उप-कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) टीम की कमान संभालते हैं. केएल राहुल ने कई अहम मैचों में भारत के लिए कप्तानी की है. बांग्लादेश के खिलाफ खले जा रहे पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं. इस मैच में राहुल की कप्तानी में चेतेश्वर पुजारा ने रिकॉर्ड तोड़ शतक लगाया. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का सबसे तेज़ शतक जड़ा. इसके अलावा भी राहुल की कप्तानी में कई बड़े शतक आए हैं. 

शुभमन गिल का पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक

शुभमन गिल ने अपना पहला इंटरनेशनल केएल राहुल की कप्तानी में खेलते हुए ज़िम्बाब्वे के खिलाफ लगाया था. इसी साल ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज़ के आखिरी मैच में गिल ने 97 गेंदों में 130 रनों की पारी खेली थी. 

विराट कोहली का 71वां और 72वां शतक

एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 1019 दिनों बाद अपना पहला शतक लगाया था. कोहली का यह 71वां अंतर्राष्ट्रीय शतक था. उनके इस शतक का लंबे वक़्त से इंतज़ार किया जा रहा था. इस मैच में भारतीय टीम की कमान केएल राहुल के हाथ में थी. 

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ के आखिरी मैच में विराट कोहली ने अपना 72वां अंतर्राष्ट्रीय और 44वां वनडे शतक लगाया था. इस मैच में केएल राहुल चोटिल रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे थे. 

ईशान किशन का दोहरा शतक

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में ईशान किशन ने रिकॉर्ड तोड़ दोहरा शतक लगाया था. ईशान ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. ईशान ने 131 गेंदों में 210 रनों की पारी खेली थी. 

शुभमन गिल का पहला शतक, पुजारा का लंबे वक़्त बाद शतक

बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं. इस मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने अपना पहला टेस्ट लगाया. गिल ने 152 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली. 

गिल के बाद चेतेश्वर पुजारा ने भी इस मैच में शतक जड़ा. पुजारा ने टेस्ट में करीब चार साल बाद शतक लगाया. पुजारा का यह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक था. उन्होंने 130 गेंदों में 102* रनों की पारी खेली. 

ये भी पढ़ें...

Watch: शतक पर चेतेश्वर पुजारा से ज़्यादा खुश हुए विराट कोहली, इस तरह मनाया जश्न, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget