एक्सप्लोरर

IPL: ये 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी आईपीएल-2022 में कर सकते हैं डेब्यू, लिस्ट में ये तूफानी गेंदबाज भी

IPL: टूर्नामेंट में दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद भी शामिल हो गई हैं. इन दोनों टीमों के जुड़ने के बाद कम से कम 12 से ज्यादा भारतीय प्रतिभाओं को लगातार खेलना का मौका मिलेगा.

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 2022 से दस टीमों के बीच मुकाबला होगा. टूर्नामेंट में दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद भी शामिल हो गई हैं. इन दोनों टीमों के जुड़ने के बाद कम से कम 12 से ज्यादा भारतीय प्रतिभाओं को लगातार खेलना का मौका मिलेगा. ऐसे में हम उनमें से कुछ को इस सीज़न में अपना डेब्यू करते हुए देख सकते हैं. आज हम उन पांच अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की सूची पर नजर डालेंगे जो आईपीएल 2022 में पदार्पण कर सकते हैं. 

आर साई किशोर- आर साई किशोर उन अनकैप्ड भारतीयों में से एक हैं जो आईपीएल 2022 में अपनी शुरुआत कर सकते हैं. तमिलनाडु का यह खिलाड़ी पिछले कुछ वर्षों से घरेलू टूर्नामेंटों में शीर्ष पर है. बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर, साई किशोर को उनकी बल्लेबाजी के लिए भी जाना जाता है. 

तिलक वर्मा- हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज तिलक वर्मा पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म दिखा रहे हैं. कुछ विशेषज्ञों ने यह भी बताया है कि वह भविष्य के लिए एक प्रतिभा हैं. आईपीएल टीमों को शीर्ष क्रम में एक भारतीय की आवश्यकता हो सकती है, और इसलिए तिलक पर फ्रेंचाइजी दांव लगा सकती हैं. तिलक ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. 

अक्षय कर्णेवार- अक्षय कर्णवार उन गेंदबाजों की श्रेणी में आते हैं जो दोनों हाथों से बॉलिंग कर सकते हैं. अक्षय निचले क्रम पर आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. वह हाल के टूर्नामेंटों में भी अच्छी फॉर्म में रहे हैं. संभावना है कि नीलामी में उन्हें अच्छी खासी रकम मिलेगी. 

बाबा अपराजित- इस खिलाड़ी को बहुत पहले आईपीएल में डेब्यू करना चाहिए था, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला. ऐसा लगता है कि सेलेक्टर्स का ध्यान उनपर अब गया है और हाल ही में उन्हें भारत ए टीम में शामिल किया है. तमिलनाडु का ये खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन करने का माद्दा रखता है. बाबा अपराजित अगर इस साल आईपीएल में डेब्यू करते हैं तो हैरानी नहीं होगी. 

अर्जन नागवासवाला- अर्जन नागवासवाला भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो इस साल आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं. गुजरात के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जन नागवासवाला पिछले साल टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड भी गए थे. टीम इंडिया और आईपीएल फ्रेंचाइजी को अच्छे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की आवश्यकता है. अर्जन ने घरेलू क्रिकेट में छोटे प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है और इसलिए, कुछ टीमें उन्हें अपने इलेवन में शामिल करने पर जोर दे सकती हैं. 

ये भी पढ़ें- Ind vs SA: Virat Kohli ने दक्षिण अफ्रीका में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले एशिया के पहले कप्तान

Ind vs SA: टेस्ट सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका में ही रुक सकता है ये खिलाड़ी, Washington Sundar की लेगा जगह!

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG Highlights: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 रनों का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget