एक्सप्लोरर

Ind vs SA: टेस्ट सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका में ही रुक सकता है ये खिलाड़ी, वाशिंगटन सुंदर की लेगा जगह!

Team India:वनडे टीम में शामिल खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना ही था कि उससे पहले खबर आई कि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. सुंदर अब सीरीज से बाहर हो चुके हैं

Ind vs SA ODI Series: भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) 19 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. वनडे टीम में शामिल खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना ही था कि उससे पहले खबर आई कि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. सुंदर अब सीरीज से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह टीम में किसे शामिल किया जाएगा, इसपर बीसीसीआई के ऐलान का इंतजार है. 

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि स्पिनर जयंत यादव को दक्षिण अफ्रीका में ही रुकने के लिए कहा जा सकता है. जयंत टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. हालांकि उन्हें सीरीज के एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. 31 साल के जयंत यादव 2016 में टीम इंडिया के लिए एक वनडे मैच खेल चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने एक विकेट लिया था और नाबाद एक रन बनाया था. जयंत ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.  

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए सुंदर 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 19 जनवरी, दूसरा 21 और तीसरा 23 जनवरी को खेला जाएगा. लेकिन उससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. वाशिंगटन सुंदर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए. सुंदर वनडे टीम का हिस्सा हैं. वह घायल होने के कारण पिछले 10 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं. उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 21 मार्च को खेला था.

सुंदर हाल ही में ठीक हुए थे और विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु की टीम का हिस्सा थे. उन्होंने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें वनडे टीम में चुना गया. 

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार- केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, वाशिंग्टन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्ण, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज.

ये भी पढ़ें- Ind vs SA 3rd Test: इस मामले में Rahul Dravid से आगे निकले Virat Kohli, लिस्ट में सिर्फ Tendulkar हैं आगे

Ind vs SA: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी कोरोना वायरस से हुआ संक्रमित

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget