एक्सप्लोरर

Indore Test: भारतीय टीम को अभी भी है जीत की उम्मीद, उमेश यादव बोले- 'इस पिच पर कुछ भी हो सकता है'

IND vs AUS: इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 88 रन की बढ़त मिली थी. इसके बाद भारतीय टीम की दूसरी पारी 163 रन पर सिमट गई. अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए महज 76 रन का टारगेट मिला है.

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच इंदौर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में कंगारू टीम को महज 76 रन का लक्ष्य मिला है. इतने कम टारगेट के बावजूद टीम इंडिया को यहां जीत की उम्मीद बनी हुई है. दूसरे दिन के खेल के बाद भारतीय गेंदबाज उमेश यादव के बयान से यह इशारा हुआ है. उमेश यादव ने कहा है कि इस पिच पर कुछ भी हो सकता है.

उमेश यादव ने कहा, 'क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है. हम हमारा सर्वश्रेष्ठ देंगे और गेंद को टाइट लाइन पर रखेंगे. यह एक आसान विकेट नहीं है फिर चाहे हमारे बल्लेबाज हो या उनके. इस पिच पर आगे बढ़कर शॉट जमाना बिल्कुल भी आसान नहीं है. गेंद लगातार नीचे रह रही है तो आप आगे बढ़कर खेलने का नहीं सोच सकते.' उमेश ने कहा, 'डिफेंड करने के लिए हमारे पास रन बहुत कम है लेकिन हम अपनी रणनीति के मुताबिक खेलेंगे और जितना ज्यादा हो सके मैच को दूर तक ले जाएंगे.

गौरतलब है कि इस पिच पर टीम इंडिया पहली पारी में महज 109 रन बना पाई थी. यहां पहले दिन से ही स्पिन गेंदबाजों को अनियमित उछाल और टर्न मिल रहा है. गेंदें लगातार नीचे भी रह रही हैं. यही वजह रही कि यहां ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी भी पहली पारी में 197 रन बना सके और भारतीय टीम दूसरी पारी में भी 163 रन पर ऑल आउट हो गई.

इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन उमेश की लाजवाब गेंदबाजी
उमेश यादव ने इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन पिच पर नजरें गढ़ा चुके कैमरून ग्रीन को पवेलियन भेजते हुए भारतीय टीम की वापसी कराई थी. उन्होंने बैक टू बैक तीन विकेट झटकते हुए विशाल लीड की ओर बढ़ रही ऑस्ट्रेलिया को महज 88 रन की बढ़त पर समेट दिया था. उमेश ने 12 रन देकर तीन विकेट झटके थे. मैच के तीसरे दिन भी टीम इंडिया को उनसे खास उम्मीद होगी.

उमेश ने घरेलू मैदानों पर 100 टेस्ट विकेट पूरे किए
इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन दूसरा विकेट झटकते ही उमेश यादव ने अपने नाम एक खास उपलब्धि भी दर्ज कर ली थी. वह घरेलू मैदानों पर 100 टेस्ट विकेट लेने वाले 13वें गेंदबाज बन गए हैं. भारतीय तेज गेंदबाजों में यह आंकड़ा छूने वाले वह केवल 5वें गेंदबाज हैं.

यह भी पढ़ें...

Indore Pitch: क्या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने वाले मुकाबलों में होने चाहिए ICC के पिच क्यूरेटर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget