एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस की मार एक बड़ी क्रिकेट लीग पर पड़ी, दो साल के लिए टाला गया पहला सीजन

कोरोना वायरस की वजह से दुनिया की कई बड़ी लीग प्रभावित हुई है. पीएसएल और आईपीएल के बाद एक और क्रिकेट लीग को कोरोना वायरस की वजह से स्थगित कर दिया गया है. इस लीग में टीम खरीदने के लिए केकेआर ग्रुप ने भी दिलचस्पी दिखाई थी.

कोरोना वायरस की वजह से पिछले एक साल में क्रिकेट को भारी नुकसान पहुंच रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग को कोविड 19 के मामलों की वजह से पहले ही स्थगित किया जा चुका है. अब एक और बड़ी क्रिकेट लीग पर कोरोना वायरस की मार पड़ी है. मेजर लीग क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट को कोविड 19 की वजह से 2023 तक के लिए टाल दिया गया है.

मेजर लीग क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट का पहला सीजन इसी साल खेला जाना था. लेकिन अमेरिका क्रिकेट बोर्ड के सदस्यों ने टूर्नामेंट को 2023 तक टालने का फैसला किया है. यह लीग दुनिया की बाकी क्रिकेट लीग की तरह फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट हैं. यूएस क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर लीग को दो साल के लिए टालने का फैसला किया.

यूएस क्रिकेट बोर्ड ने कुछ महीनों पहले ही एमएलसी की टीमों के बारे में जानकारी दी थी. यूएस क्रिकेट बोर्ड की ओर से जो जानकारी मिली थी उसके मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स ग्रुप में भी इस लीग की टीम खरीदने में दिलस्पी दिखाई थी. केकेआर ग्रुप की आईपीएल के अलावा सीपीएल में भी टीम है.

यह दूसरा मौका है जब कोरोना वायरस की वजह से एमएलसी के पहले सीजन को टाला गया है. लेकिन आयोजकों को उम्मीद है कि वह साल 2023 में लीग का आयोजन करने में कामयाब हो जाएंगे. अमेरिका क्रिकेट बोर्ड अगले साल एमएलसी टी20 एग्जीबिशन मैच का आयोजन भी करने जा रहा है.

आईपीएल और पीएसएल पर भी पड़ी मार

बता दें कि मई महीने की शुरुआत में कोरोना वायरस की वजह से दुनिया की सबसे पॉपुलर टी20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन को स्थगित कर दिया गया. आईपीएल सीजन 14 के 60 में से 29 मैचों का आयोजन हो चुका था. लेकिन बायो बबल ब्रेक होने की वजह से कई खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद लीग को स्थगित करना पड़ा.

इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग को भी कोरोना वायरस की मार झेलनी पड़ी. पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन को मार्च में कोरोना वायरस के मामले सामने आने की वजह से स्थगित कर दिया गया.

SL Vs BAN: शाकिब की वापसी से बांग्लादेश हुआ मजबूत, श्रीलंकाई कप्तान ने किया यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget