एक्सप्लोरर

गिल टॉप बल्लेबाज, तो विकेट लेने में बुमराह से आगे ये बॉलर; पहले 2 टेस्ट के बाद भारत के टॉप-5 परफॉर्मर

IND vs ENG Stats: पांच मैचों की सीरीज में 2 मैच समाप्त होने के बाद भारत और इंग्लैंड एक-एक की बराबरी पर हैं. शुभमन गिल इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

IND vs ENG Test Series Stats: भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से हुआ था. दो टेस्ट मैचों के बाद दोनों देश एक-एक की बराबरी पर है. लीड्स टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को 5 विकेट से जीत मिली थी. वहीं बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए 336 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी. यह एजबेस्टन ग्राउंड पर टेस्ट क्रिकेट में भारत की पहली जीत भी रही. अब तक कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है. यहां उन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर नजर डालिए, जो अब तक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टॉप परफॉर्मर रहे हैं.

शुभमन गिल 500 पार- बतौर कप्तान शुभमन गिल का बैट जैसे आग उगल रहा है. वो सिर्फ चार पारियों में 585 रन जड़ चुके हैं, जिनमें उनका औसत 146 का है. गिल अब तक इस सीरीज में 2 शतक और एक दोहरा शतक लगा चुके हैं. वो अब तक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में मिलाकर 430 रन बना डाले थे.

एक ही मैच में चमके आकाशदीप- दूसरे टेस्ट से जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया, उनकी जगह आकाशदीप को प्लेइंग इलेवन में रखा गया था. यह शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यही खिलाड़ी भारत की जीत में बहुत बड़ा योगदान देगा. उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए. वो सीरीज में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

ऋषभ पंत ने की रनों की बारिश- ऋषभ पंत भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान बनने के बाद रनों की बारिश कर रहे हैं. उन्होंने चार पारियों में अब तक 85.50 के जबरदस्त औसत से 342 रन बना लिए हैं. वो इस सीरीज में 2 शतक और एक पचासा ठोक चुके हैं. वो सीरीज में रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं.

मोहम्मद सिराज बरपा रहे कहर- पहले टेस्ट मैच में सिर्फ 2 विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज की जमकर आलोचना हुई थी. बर्मिंघम टेस्ट में उन्होंने शानदार तरीके से भारतीय गेंदबाजी यूनिट को लीड किया. उन्होंने दूसरे मैच की पहली पारी में 6 विकेट लेकर टीम इंडिया को 180 रनों की बढ़त दिलाने में मदद की थी. उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 7 विकेट लिए. वो अब तक सीरीज में 9 विकेट ले चुके हैं.

बुमराह हैं तुरुप का इक्का- जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे, लेकिन पहले टेस्ट में उन्होंने 5 विकेट लेकर भारत को बढ़त दिलाने में अहम योगदान दिया था. बुमराह ने उस मैच की पहली पारी में 5 विकेट लिए थे. उन्होंने दूसरी पारी में भी कई चांस बनाए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए थे.

यह भी पढ़ें:

अब खूंखार हो गया इंग्लैंड का गेंदबाजी अटैक, तीसरे टेस्ट के लिए बदल दी पूरी टीम! देखें स्क्वॉड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget