एक्सप्लोरर

Future Cricket: टीम साउदी की भविष्यवाणी- आगे कई खिलाड़ी लंबी उम्र तक क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे

Tim Southee: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टीम साउदी 33 साल के हो चुके हैं लेकिन अभी भी कीवी टीम की तेज गेंदबाजी की कमान उनके हाथ में ही है.

Tim Southee on Cricketers Age: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टीम साउदी (Tim Southee) का कहना है कि आने वाले वक्त में क्रिकेटर्स लंबी उम्र तक क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे. उन्होंने यह भी कहा है कि अगर सीनियर खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उम्र के बारे में बातचीत नहीं होनी चाहिए.

वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो 35 की उम्र के आसपास हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. टीम साउदी भी इनमें से एक हैं. टिम साउदी ने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. 19 की उम्र में डेब्यू करने वाले साउदी अब 33 साल के हो चुके हैं और अभी भी वे न्‍यूजीलैंड के मुख्य तेज गेंदबाज हैं.

एक रेडियो चैनल पर क्रिकेटर्स की उम्र को लेकर हो रही बातचीत पर उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आने वाले वक्त में आप देखेंगे कि क्रिकेटर औसत उम्र से ज्‍यादा बड़ी उम्र तक क्रिकेट खेलेंगे. मैं कभी उम्र को नंबर मानकर नहीं चलता. अगर कोई 16 साल का खिलाड़ी बेहतर खेल रहा है तो मुझे समझ नहीं आता कि उसे क्‍यों नहीं खिलाना चाहिए. इसी तरह 40 साल की उम्र वाले खिलाड़ी पर भी यह बात लागू होती है. इस उम्र में हमेशा उम्मीद और एक स्तर के मुताबिक आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन करना होता है. मुझे उम्‍मीद है कि मेरे पास कुछ साल बचे हैं.'

IPL Records: IPL में सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं वॉर्नर, जानिए लिस्ट में किस नंबर पर हैं कोहली और रोहित शर्मा

न्‍यूजीलैंड टीम का ऑस्‍ट्रेलिया दौरा रद्द होने के बाद अब कीवी टीम को 17 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलनी है. साउदी का मानना है कि यह सीरीज रोमांचक होगी क्‍योंकि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ने टेस्‍ट सीरीज में भारत को 2-1 से मात दी है. टिम साउदी कहते हैं, 'दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ शानदार सीरीज जीत के बाद यहां आ रही है तो निश्चित तौर पर यह सीरीज रोमांचक होने की उम्‍मीद है. उनके पास कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और एनरिच नॉर्ट्जे जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो हमारे लिए चुनौती बन सकते हैं. उनके पास मार्को जेन्सन जैसा युवा खिलाड़ी भी है, जिसने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत बेहद दमदार अंदाज में की है.'

IPL Records: IPL के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं आंद्रे रसेल, ये हैं सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले 5 खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget