एक्सप्लोरर

श्रीलंकाई कप्तान परेरा ने की इनकी जमकर तारीफ

श्रीलंका के नए कप्तान थिसारा परेरा ने रविवार को भारत के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैचों में अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ की है. श्रीलंका ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ(एचपीसीए) स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत को 112 रनों पर ही ढेर कर दिया था.

धर्मशाला: श्रीलंका के नए कप्तान थिसारा परेरा ने रविवार को भारत के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैचों में अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ की है. श्रीलंका ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ(एचपीसीए) स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत को 112 रनों पर ही ढेर कर दिया था.

उसके लिए सुरंगा लकमल ने चार विकेट लिए. नुवान प्रदीप को दो सफलता मिली. परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, अकिला धनंजय और सचिथा पाथिराना को एक-एक विकेट मिला.

श्रीलंका ने इस मैच को सात विकेट से जीत लिया.

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में परेरा ने कहा, "हमें हमारे गेंदबाजों को 200 फीसदी श्रेय देना होगा. उन्होंने हमारे लिए सभी कुछ सही किया. सही लाइन, लैंथ पर गेंद डाली. अनुशासन में रहकर गेंदबाजी की. हमारी जीत का राज यही रहा."

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि लकमल ने टेस्ट सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और अब वह इसे आगे ले जा रहे हैं. वह इस समय हमारे नंबर-एक गेंदबाज हैं."

श्रीलंका के कप्तान एचपीसीए स्टेडियम की विकेट को देखकर हैरान रह गए. उन्होंने 49 रनों की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा की भी तारीफ की.

उन्होंने कहा, "यह अनप्लेएबल विकेट है. हमने इसकी उम्मीद नहीं की थी. हमने सोचा था कि इस विकेट पर 250-260 रन बनेंगे, लेकिन जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तभी हमें लगा कि हमें उन्हें 220 रनों तक ही रोकना होगा. मुझे उपुल की तारीफ करनी होगी. उन्होंने हमें सर्वश्रेष्ठ शुरुआत दी. वह हमारे इस समय सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज हैं."

परेरा ने कहा, "कुल मिलाकर, हमारे लिए सभी कुछ अच्छा रहा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NZ को हराकर टीम इंडिया ने जीता 200वां T20 मैच, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड आसपास भी नहीं
NZ को हराकर टीम इंडिया ने जीता 200वां T20 मैच, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड आसपास भी नहीं
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
नमन धीर के आने से इन 3 खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद
नमन धीर के आने से इन 3 खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद
गजब हो गया! अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में फेंके 11 ओवर; बांग्लादेश ने की शिकायत
गजब हो गया! अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में फेंके 11 ओवर; बांग्लादेश ने की शिकायत

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget