एक्सप्लोरर

T-20 में दोहरा शतक जड़ सकते हैं ये चार बल्लेबाज, इंडिया का एक खिलाड़ी भी रेस में शामिल

टी-20 क्रिकेट में बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों के शतक लगाने में पसीने छूट जाते हैं, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन चुनिंदा बल्लेबाज़ों को बारे में जो इस फॉर्मेट में डबल सेंचुरी लगाने का दम रखते हैं

टी-20 क्रिकेट को फटाफट क्रिकेट के नाम से भी जाना जाता है. इस फॉर्मेट में बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों के लिए शतक लगाना मुश्किल है. विराट कोहली जैसा बल्लेबाज़ भी अभी तक इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में एक भी शतक नहीं जड़ सका है. लेकिन आज हम आपको उन बल्लेबाज़ों की बात करने जा रहे हैं. जो इस फॉर्मेट में दोहरा शतक भी लगा सकते हैं. जी हां दोहरा शतक...यानि की डबल सेंचुरी.

अगर टी-20 क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज़ों की बात करें तो इसमें क्रिस गेल का नाम सबसे पहले आता है.

गेल के सामने सब फेल

क्रिस गेल दुनिया भर की टी-20 लीग खेलते हैं. चाहे फिर वो आईपीएल हो, पीएसएल हो, बांग्लादेश प्रीमियर लीग हो या फिर कैरिबियन प्रीमियर लीग. इन सभी में लीग ने अभी तक गेल सबसे ज़्यादा 22 शतक जड़ चुके हैं. टी-20 क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 175 रन हैं. खास बात ये हैं कि उन्होंने ये रन सिर्फ 66 गेंदों में जड़ दिए थे. उन्होंने ये पारी IPL में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेली थी. जब वो इस फॉर्मेट में नाबाद 175 रन बना सकते हैं, तो अगर किसी दिन वो बल्ला चलने पर 200 रन की पारी खेल सकते हैं.

एरॉन फिंच

ऑस्ट्रेलिया का ये ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ भी टी-20 क्रिकेट में दोहरा शतक जमा सकता है. दरअसल अगर इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में शतक की बात करें तो फिंच के बल्ले से दो शतक निकले हैं, लेकिन खास बात ये हैं कि उन्होंने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में एक मैच में 172 रन ठोक दिए थे. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये अभी तक का एक मैच का सबसे बड़ा निजी स्कोर है. उन्होंने ये पारी ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेली थी. तो इस लिहाज़ से फिंच भी दोहरा शतक लगाने के दावेदारों में से एक हैं.

 हजरतउल्लाह जजई

अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी के बारे में आपने बहुत कम सुना होगा. लेकिन ये खिलाड़ी अपनी तेज़ तर्रार बल्लेबाज़ी की वजह से लगातार सुर्खियां बटोरता रहता है. आपको जानकर हैरानी होगी की जजई ने अभी तक इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में सिर्फ एक ही शतक जड़ा है, लेकिन उस एक ही शतकीय पारी में उन्होंने नाबाद 162 रन जड़ दिए थे. उनकी उस ताबड़तोड़ पारी ने सभी को हैरान कर दिया था. जैसे उस दिन जजई खेल रहे थे, लग रहा था कि वो दोहरा शतक भी जमा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हो सकता है कि वो आने वाले भविष्य में टी-20 में दोहरा शतक जड़ दें.

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के इस ओपनर के तो क्या ही कहने, टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर सबसे ज्यादा सेंचुरी की बात करें तो रोहित का नाम टॉप पर आता है. रोहित के बल्ले से अभी तक इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में 4 सेंचुरी निकल चुकी हैं. वहीं अगर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने की बात करें तो भी रोहित का नाम टॉप बल्लेबाज़ों में शुमार है. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक 35 गेंदों में लगा हैं. ये रिकॉर्ड द.अफ्रीका के तेज़ तर्रार बल्लेबाज़ डेविड मिलर और रोहित शर्मा के नाम पर है.

वैसे भी रोहित को दोहरे शतक लगाने की आदत है. वो वनडे क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा बार दोहरे शतक लगा चुके हैं. वनडे क्रिकेट में उनके नाम तीन डबल सेंचुरी है. लेकिन अब बारी है 20-20 ओवर फॉर्मेट में डबल सेंचुरी की. हो सकता है कि ये सेंचुरी इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में ही आ जाए.

पूर्व कप्तान का खुलासा- पीटरसन को IPL में मिलने वाले पैसे की वजह से जलते थे स्टार खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget