एक्सप्लोरर

कुछ ही घंटे बाद शुरू होगी जीरो या हीरो बनाने वाली सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से शुरू हो रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज में कप्तान के तौर पर विराट कोहली और टिम पेन का बहुत कुछ दांव पर होगा.

साल की सबसे मुश्किल सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों का बहुत कुछ दांव पर है. कप्तान के तौर पर विराट कोहली और टिम पेन का बहुत कुछ दांव पर है. टीम इंडिया के लिए स्थितियां अगर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से भी खराब हो गईं तो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में उसकी नंबर एक की पायदान तक छिन सकती है.

ऑस्ट्रेलिया इस लिस्ट में फिलहाल चौथे पायदान पर है. स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में अपने घर में उसकी साख दांव पर है. टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का वो दावा दांव पर है जिसमें उन्होंने मौजूदा टीम को हाल-फिलहाल सबसे बेहतरीन ‘टूरिंग साइड’ बताया था. जाहिर है जब इतना कुछ दांव पर हो तो मुकाबले हाई-वोल्टेज होंगे. खिलाड़ियों में खींचतान होगी. एक एक सेशन कीमती होगा. वैसे भी करीब डेढ़ दशक पहले जो प्रतिद्वंदिता भारत-पाकिस्तान के मैचों मे देखने को मिलती थी वो अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैचों में देखने को मिलती है. लिहाजा क्रिकेट के खांटी शौकीनों के लिए सर्दियों में रजाई में लेट-लेटे दमदार सीरीज देखने का वक्त आ गया है. भारतीय समय के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच त़ड़के सुबह शुरू होंगे.

क्या कहता है टीम इंडिया के प्लेइंग 11 का गणित

विराट कोहली ने एक नई परंपरा शुरू की है. वो आखिरी 12 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान मैच के एक दिन पहले कर देते हैं. पहले के कप्तान ऐसा नहीं करते थे. विराट का ये कदम उनके आत्मविश्वास को भी दिखाता है. खैर, आखिरी 12 खिलाड़ियों में विराट कोहली ने भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, उमेश यादव और पार्थिव पटेल को जगह नहीं दी है. पृथ्वी शॉ चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच से बाहर हैं.

इस प्लेइंग 12 का सीधा मतलब ये है कि पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजी की कमान ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शामी को निभानी है. प्रैक्टिस मैच में गेंदबाजों की हालत अच्छी नहीं थी. मोहम्मद शामी को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए थे. कुछ रोज पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारतीय गेंदबाजों को लेकर कहा था कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर श़ॉर्ट गेंदों से बचना चाहिए.

ऐसा इसलिए क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने की आदत होती है. वो यही चाहते हैं कि भारतीय गेंदबाज पिच को देखकर लालच में शॉर्ट पिच गेंद फेंके. जिसका फायदा वहां के बल्लेबाजों को हो. टीम इंडिया मैनेजमेंट ने भी निश्चित तौर पर इस दिशा में बात की होगी. आर अश्विन प्लेइंग 11 में इकलौते स्पिनर होंगे. अब रहस्य सिर्फ इस बात का है कि टीम के लिए नंबर 6 पर बल्लेबाजी कौन करेगा. विकल्प हैं रोहित शर्मा और हनुमा विहारी. रोहित शर्मा को प्लेइंग 12 में शामिल करके बाहर बिठाने की उम्मीद कम ही है. वैसे भी उन्हें एक तरह से विदेशी जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में ये आखिरी मौका ही मिला है. रोहित शर्मा अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में नहीं चलते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में उनकी दावेदारी बहुत सीमित रह जाएगी.

छोटी-छोटी गलतियों से बचें खिलाड़ी

खेलों की दुनिया में ‘एक्स फैक्टर’ बहुत चलता है. ये ‘एक्स’ फैक्टर फिलहाल इस सीरीज में ‘एक्सट्रा’ जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा सकता है. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को अपने अपने रोल से थोड़ा ‘एक्सट्रा’ करना होगा. ऑस्ट्रेलिया में अगर इतिहास रचना है तो उसके लिए ये जरूरी है. याद कीजिए सीरीज के लिए रवाना होने से पहले विराट कोहली ने एक बहुत जरूरी बात कही थी.

उन्होंने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन कुछ बड़े निर्णायक मौकों पर उनकी टीम के खिलाड़ियों ने बड़ी गलती कर दी. अब मुकाबला ऐसी टीम से है जहां बड़ी तो दूर छोटी छोटी गलतियां दोनों टीमों को भारी पड़ेंगी. बेहतर होगा कि दोगुनी सतर्कता बरतते हुए गलतियों से दूर ही रहा जाए. पिछली दो विदेशी सीरीज में भारतीय टीम की हार के पीछे बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन था. इस सीरीज में उन पर सभी की निगाहें हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget